शिवसेना यूबीटी ने की तोड़फोड़ (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

अकोला में गहराया जल संकट! शिवसेना यूबीटी हुई आक्रामक, नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग में की तोड़फोड़, निकाला गागर मोर्चा

Akola Water Crisis: महाराष्ट्र के अकोला जिले में अब जल संकट मंडरा रहा है। घरों तक जलापूर्ति नियमित रूप से नहीं हो रही है। इस मुद्दे को लेकर शिवसेना यूबीटी आक्रामक हो गई और नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग में तोड़फोड़ की।

प्रिया जैस

अकोला: शिवसेना यूबीटी ने पानी समस्या हल करने को लेकर मनपा कार्यालय में जमकर आंदोलन किया। धीरे-धीरे शहर में भी पानी समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। इस समय शहर में नलों द्वारा चार से पांच दिनों में एक बार जलापूर्ति की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर शिवसेना यूबीटी ने महिलाओं का गागर मोर्चा निकाल कर आंदोलन किया और मनपा के जलापूर्ति विभाग में तोड़फोड़ करते हुए अपनी नाराजी प्रकट की।

शहर के कुछ क्षेत्रों में तीन दिनों में एक बार, कुछ क्षेत्रों में चार दिनों में एक बार तथा कुछ क्षेत्रों में पांच दिनों में एक बार नलों द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। इसी तरह कुछ क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति भी हो रही है। इस कारण शहर के लोगों को पांच दिनों का पानी स्टाक कर के रखना पड़ता है। शिवसेना यूबीटी के जिला प्रमुख तथा पूर्व पार्षद मंगेश काले के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। जलापूर्ति नियमित रूप से की जाए इस मांग को लेकर यह आंदोलन हुआ।

मलकापुर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति की मांग

शहर के साथ साथ मलकापुर क्षेत्र में भी लोगों को पानी की काफी तकलीफ हो रही है। इसी तरह कुछ क्षेत्रों में दूषित जलापूर्ति भी हो रही है। इस कारण जनसामान्य को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण यह आंदोलन किए जाने की जानकारी शिवसेना यूबीटी द्वारा दी गयी। मनपा ने सभी जगह नियमित रूप से शुद्ध पानी लोगों को देना चाहिए, नलों द्वारा नियमित रूप से समुचित जलापूर्ति की जानी चाहिए, यह मांग शिवसेना यूबीटी द्वारा की गयी। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मोर्चे में अनेकों की उपस्थिति

इस मोर्चे में शिवसेना यूबीटी के जिला प्रमुख मंगेश काले के नेतृत्व में शिवसेना यूबीटी के शहर प्रमुख राहुल कराले इसी तरह शिवसेना यूबीटी के पदाधिकारी प्रमोद धर्माले, पुंडलिक काले, विनोद वानखड़े, दयाराम चोरे, अमोल विलायतकर, नम्रता धर्माले, रेखा देशमुख, संगीता वानखड़े, संगीता दालू, राजू भागड़े, लता सावरकर, अश्विनी विल्हेकर, कविता विल्हेकर, अर्चना तिरपुडे, उमा मालोकार, कल्पना मते, कल्पना इंगले, तेजराव नरवाड़े, अशोक आखरे, विकास काले के साथ साथ अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे। नियमित जलापूर्ति होनी चाहिए इस मांग का पत्र मनपा के जलापूर्ति विभाग के प्रमुख अमोल डोईफोड़े को दिया गया।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत