न्यू तपाड़िया नगर आरओबी (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola: विधायक सावरकर का दावा, न्यू तापड़िया नगर आरओबी अगले 6 माह में पूरा होगा

Akola News In Hindi: अकोला के न्यू तापड़िया नगर में 87 करोड़ की लागत से बन रहा रेलवे ओवर ब्रिज जल्द पूरा होगा। विधायक रणधीर सावरकर ने कहा, अगले 6–7 माह में पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

अपूर्वा नायक

Akola News in Hindi: करोड़ों रुपयों की लागत से न्यू तापड़िया नगर रेलवे गेट पर रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू किया गया था, काफी काम पूरा भी हो चुका है। फिलहाल जो काम बचा हुआ है उसमें अब सभी पिल्लर के काम करीब करीब पूरे हो चुके हैं।

हजारों लोग रेलवे ट्रैक के उस पार न्यू तापड़िया नगर की तमाम बस्तियों में निवास करते हैं। यहां के निवासियों को नियमित रूप से रेलवे गेट पार करना पड़ता है। कई बार तो कई ट्रेनों का आवागमन होने के कारण लोगों को रेलवे गेट पर काफी रुकना पड़ता है उसके बाद रेलवे गेट खुलता है फिर लोग रेलवे गेट पार करते हैं।

यहां पर नियमित रूप से आने जानेवाले लोगों की काफी भीड़ रेलवे गेट पर देखी जा सकती है। अभी भी रेलवे ओवर ब्रिज न होने के कारण एक प्रकार से न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र का विकास ही रुक गया है। इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के सभी लोगों का ध्यान इस पुल की ओर लगा हुआ था। पुल का काम फिलहाल तेज गति से शुरू है।

अब कोई तकनीकी कठिनाई नहीं

कुछ तकनीकी कारणों से न्यू तापड़िया नगर के रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में देरी हुई है। रेल मंत्रालय रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर देश भर में काफी गंभीरता से काम करता है। उस पर अकोला का न्यू तापड़िया नगर का रेलवे ओवर ब्रिज मध्य रेलवे की दो रेल लाइन तथा दक्षिण मध्य रेलवे की दो रेल लाइन इस तरह चार रेलवे लाइनों की उपर से बनाया जा रहा है। इस कारण रेल मंत्रालय ने अपने अभियंताओं द्वारा इस पुल के निर्माण को लेकर पूरी गंभीरता बरती है। अब जाकर सभी तकनीकी कठिनाईयां दूर हो गई हैं।

आनेवाले 6 से 7 माह में पूरा हो जाएगा आरओबी का काम -विधायक रणधीर सावरकर

इस क्षेत्र के विधायक रणधीर सावरकर के लगातार प्रयासों से यह आरओबी मंजूर हुआ था। इस बारे में उनसे बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि आनेवाले 6 से 7 माह के भीतर इस आरओबी का काम पूरा हो जाएगा। और इस पर आवागमन शुरू हो सकेगा। पूछने पर उन्होंने जानकारी दी कि इस आरओबी के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करीब 50 करोड़ रु। मंजूर किए थे। फिर इस आरओबी के निर्माण के लिए कई बार राज्य सरकार से निधि मंजूर करवाई गई है। इस तरह कुल मिलाकर आरओबी के निर्माण में 87 करोड़ रु। से अधिक की राशि लगेगी। उन्होंने बताया कि, इस आरओबी का काम जल्दी से जल्दी पूरा हो सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला