-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- The Speed Of New Tapadiya Nagar Rob Work Has Slowed Down
न्यू तापडिया नगर रेलवे ओवर ब्रिज का काम अटका, लोगों को करना पड़ेगा लंबा इंतजार
- Written By: अपूर्वा नायक
अकोला के न्यू तापड़िया नगर में काफी लंबे समय से रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू है। हालांकि अब देखने के लिए मिल रहा है कि इसके काम की रफ्तार काफी धीमी होती हुई नजर आ रही है।

अकोला न्यूज
Akola News In Hindi: न्यू तापडिया नगर रेलवे ओवर ब्रिज का काम पिछले काफी लंबे समय से शुरू है। कुछ समय पूर्व आरओबी का काम काफी तेज गति से शुरू था । लेकिन फिलहाल काम की गति इतनी मंद है कि ऐसा लग रहा है कि जैसे आरओबी का काम ही रुक गया है।
आरओबी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए, ऐसी मांग न्यू तापडिया के लोग काफी लंबे समय से कर रहे हैं। न्यू तापडिया नगर क्षेत्र में हजारों लोग निवास करते हैं। न्यू तापडिया नगर इस समय शहर का एक विकसित क्षेत्र है। लेकिन इसका महत्व उस समय और भी अधिक बढ़ जाएगा, जब इस आरओबी का काम पूरा हो जाएगा।
इसलिए न्यू तापडिया नगर के लोगों का ध्यान इस ओर लगा हुआ है कि कब इस आरओबी का काम पूरा होता है। क्योंकि नियमित रूप से इस रेलवे गेट से हजारों लोग आवागमन करते हैं और लोगों को रेलवे गेट बंद रहने पर खड़े रहकर गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इस रेलवे गेट के अलावा अकोट फैल से भी आपातापा रोड से होते हुए न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र में जाने का मार्ग है लेकिन यहां भी सड़क की हालत अच्छी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
Navabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी
रास्ते की हालात हुई खस्ताहाल
दर्यापुर रोड से जो रास्ता न्यू तापड़िया नगर के लिए जुड़ता है उसकी हालत खराब है। और तो और जठारपेठ,रामदास पेठ, राऊतवाड़ी, अमानखां प्लाट, गौरक्षण रोड आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अकोट फैल होते हुए न्यू तापड़िया नगर जाना काफी दूर पड़ता है। इसलिए इस आरओबी का निर्माण कार्य तुरंत पूरा होना चाहिए ऐसा इस क्षेत्र के लोगों का कहना है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि कम से कम इस वर्ष के अंत तक इस आरओबी का काम पूरा हो जाएगा, कई बार तो इस रेलवे गेट पर लोगों को काफी लंबे समय तक रेलवे गेट खुलने का इंतजार करना पड़ता है। अकोला से मंबई के बीच कई ट्रेनें यहां से चलती हैं।
आरओबी का काम जल्द हो पूरा
इसलिए रेलवे गेट बंद किए बिना यहां गुजारा नहीं है। इसलिए लोग चाहते है कि आरओबी का काम शीघ्र पूरा ही और आरओबी के ऊपर से आवागमन शुरू हो सके तथा लोगों को आवागमन में कोई तकलीफ न हो। फिलहाल लोगों की रेलवे गेट पर आवामगन के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है।
विधायक रणधीर सावरकर के प्रयास
यह उल्लेखनीय है कि, यह आरोपी अकोला पूर्व विधान सभा क्षेत्र में आता है। इस आरओबी के निर्माण के लिए अकोला पूर्व क्षेत्र के भाजपा विधायक रणधीर सावरकर का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके ही प्रयासों से इस आरओची का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
ये भी पढ़ें :- Yavatmal News: पालतू पशुओं पर मंडरा रहा महामारी का खतरा, 10.5 लाख मवेशी हेल्थ सर्विस से वंचित
लागत बढ़कर हुई 87 करोड़
इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद अनुप धोत्रे का भी पूरा सहयोग मिला है। इस आरओबी के निर्माण के लिए निधि प्राप्त होती रही है। लोगों का कहना है कि शीघ्र अतिशीघ्र और निधि प्रदान कर इस आरओबी का काम शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आरओबी की लागत शुरुवात में करीच 50 करोड़ भी अब निर्माण में देरी होने के कारण यह लागत बडकर करीब 87 करोड़ से अधिक हो गयी है।
The speed of new tapadiya nagar rob work has slowed down
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














