Thane में सुभाष भोईर की भाजपा से नजदीकी, कल्याण-कलंबोली मार्ग 8 लेन की मांग

Thane में Shubhash Bhoir की भाजपा से लगातार नजदीकियां बढ़ने की खबर सामने आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में CM Devendra Fadnavis से कल्याण-कलंबोली मार्ग को 8 लेन बनाने की मांग की है।
Thane में की भाजपा से लगातार नजदीकियां बढ़ने की खबर सामने आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में CM Devendra Fadnavis से कल्याण-कलंबोली मार्ग को 8 लेन बनाने की मांग की है।
सुभाष भोईर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: ठाणे मनपा में विपक्ष के नेता रहे शिवसेना के पूर्व विधायक सुभाष भोईर की भाजपा से नजदीकी बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में भोईर की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई दो मुलाकातों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

हालांकि भोईर की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने कल्याण से कलंबोली तक के मार्ग को 8 लेन की बनाने की मांग की है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई है।

पूर्व विधायक सुभाष भोईर कांग्रेस, राष्ट्रवादी पार्टी में रहे हैं। विधान सभा एवं विधान परिषद के सदस्य रहे सुभाष भोईर ठाणे मनपा में वर्षों तक पूर्व नगरसेवक रहे हैं, विपक्ष के नेता पद की भूमिका को भोईर ने आक्रामक तरीके से निभाई थी।

भोईर ने बगावत के समय ठाकरे का दिया साथ

शिवसेना में हुई अब तक की सबसे बड़ी बगावत के समय में सुभाष भोईर ने उद्धव ठाकरे का साथ दिया। राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के खिलाफ शंखनाद करने वाले भोईर को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था एवं विधानसभा चुनाव में भी सफलता नहीं मिली।

कल्याण-कलंबोली मार्ग को 8 लेन बनाने की मांग

ठाणे जिले में एकनाथ शिंदे के वर्चस्व की तोड़ने के लिए भाजपा को जमीन से जुड़े नेताओं की तलाश है। भोईर की ठाणे मनपा के दिवा, शील फाटा के साथ साथ ही पूरे कल्याण ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल लगातार सुभाष भोईर के संपर्क में है। पूर्व विधायक भोईर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने कल्याण से कलंबोली तक के मार्ग को 8 लेन की बनाने की मांग की है। भोईर ने कहा है कि पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर कल्याण फाटा से कलंबोली तक भारी वाहनों का आवागमन होता है। उरण जेएनपीटी से नाशिक, गुजरात प्रतिदिन पच्चीस हजार कंटेनर, भारी वाहनों का आवागमन होता है, जिससे ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com