मुर्तिजापुर पंचायत समिति  
अकोला

Akola News: Murtijapur की 32 ग्राम पंचायतें फंड के इंतजार में, विकास कार्य ठप

विकसित भारत की राह में आगे बढ़ने की दिशा में कई प्रकार की योजनाए बनायी जा रही है। तहसील की कुल 86 ग्राम पंचायतों में से 32 को वर्ष 2024-25 पंद्रहवें वित्त आयोग के फंड का आज भी इंतजार है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: विकसित भारत 2047 का सपना साकार करने की दिशा में जहां योजनाएं बनाई जा रही हैं, वहीं मुर्तिजापुर तहसील की 32 ग्राम पंचायतें आज भी पंद्रहवें वित्त आयोग के फंड की प्रतीक्षा में हैं।

तहसील की कुल 86 ग्राम पंचायतों में से 32 को वर्ष 2024-25 की दो किस्तें अब तक प्राप्त नहीं हुई हैं, जिससे गांवों का विकास कार्य ठप पड़ा है और ग्राम पंचायतें आर्थिक संकट में फंसी हैं। गांवों में पेयजल योजना, नालियों की सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्कूल परिसर की सुविधाएं और ग्राम स्वच्छता अभियान जैसे कई कार्य इस फंड पर निर्भर हैं।

फंड न मिलने से कई योजनाएं अधर में लटक गई हैं। ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कहना है कि रोज़ ग्रामीणों द्वारा पूछा जाता है कि विकास कार्य कब शुरू होंगे और फंड कब मिलेगा, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टता नहीं है।

सरपंच ने जतायी नाराजगी

एक सरपंच ने नाराजगी जताते हुए कहा, “अगर सरकार समय पर फंड उपलब्ध नहीं कराता, तो गांवों का विकास सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाएगा।” ग्रामवासियों का भी कहना है कि उन्हें सरकार से स्थिर और समयबद्ध फंड की अपेक्षा है, अन्यथा गांवों की प्रगति रुक जाएगी।

इस संदर्भ में मुर्तिजापुर पंचायत समिति के खंड विकास अधिकारी, मिलींद मोरे ने जानकारी देते हुए कहा, “पंद्रहवें वित्त आयोग का फंड सीधे केंद्र सरकार से आता है। कुछ तकनीकी कारणों और ऑनलाइन प्रक्रिया में हुई देरी के चलते कुछ ग्राम पंचायतों की दो किस्तें रोकी गई हैं। हालांकि संबंधित प्रस्ताव पहले ही भेजे जा चुके हैं। सरकार स्तर से प्राप्त होते ही फंड ग्राम पंचायतों को वितरित कर दिया जाएगा।” अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि ये फंड कब जारी होता है और रुके हुए विकास कार्यों को कब गति मिलती है। ग्रामीणों की उम्मीदें शासन की तत्परता पर निर्भर हैं।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन