विधायक रणधीर सावरकर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला जिले में अतिवृष्टि पीड़ित किसानों को मिलेगा विशेष राहत पैकेज, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

Akola News: जून से सितंबर 2025 के बीच भारी बारिश और बाढ़ के कारण व्यापक आपदा उत्पन्न हुई थी। इस प्राकृतिक आपदा से जिले के अकोला (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

प्रिया जैस

Akola Latest News: अकोला जिले में जून से सितंबर 2025 के बीच भारी बारिश और बाढ़ के कारण जिले के अकोला (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गईं, जमीन बह गई, कुएं और सिंचाई साधन क्षतिग्रस्त हुए, साथ ही कई घरों की दीवारें ढह गईं और घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। इस आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने की आवश्यकता को देखते हुए विधायक रणधीर सावरकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विशेष राहत की मांग की थी।

विधायक सावरकर ने अकोला और अकोट तहसीलों के उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, कृषि अधिकारी, गटविकास अधिकारी, तलाठी, मंडल अधिकारी, कृषि सहायक और ग्रामसेवक के साथ लगातार बैठकें कर नुकसान का सर्वेक्षण और पंचनामे की प्रक्रिया को गति दी। इन बैठकों के माध्यम से तैयार किया गया विस्तृत नुकसान रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को प्रस्तुत किया गया। इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों का विधायक सावरकर ने आभार व्यक्त किया।

राज्य सरकार का फैसला

राज्य सरकार ने 10 अक्टूबर 2025 को लिए गए निर्णय के अनुसार आपदा प्रभावित किसानों को विशेष राहत पैकेज और विभिन्न सहूलितियाँ देने का निर्णय लिया है। अगस्त माह में अकोला तालुका के 12 राजस्व मंडलों के अंतर्गत 41,070 किसानों की 41,712.49 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई, जिसके लिए 35.53 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं सितंबर माह में 16,221 किसानों की 19,795।91 हेक्टेयर भूमि के लिए 16.82 करोड़ रुपये की सहायता दी जा रही है।

अतः व्यापक जांच कर संशोधित आदेश जारी किए जाएं

अकोट तालुका में अगस्त माह में प्रभावित 18,548 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 15.78 करोड़ रुपये तथा सितंबर माह में 27,296 किसानों की 27,119.67 हेक्टेयर भूमि के लिए 31.79 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। प्रारंभिक शासन निर्णय में अकोला और मुर्तिजापुर तालुकों को राहत सूची से बाहर रखा गया था, जिसे विधायक सावरकर ने मुख्यमंत्री के ध्यान में लाकर सुधार की मांग की। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अन्य जिलों में भी ऐसी खामियाँ हो सकती हैं, अतः व्यापक जांच कर संशोधित आदेश जारी किए जाएं।

अकोला (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र

विधायक सावरकर की मांग के अनुसार राज्य सरकार ने पूर्व के 253 तालुकों की तुलना में अब 94 नए तालुकों को जोड़कर कुल 347 तालुकों को राहत योजना में शामिल किया है। साथ ही 3 हेक्टेयर तक की प्रभावित भूमि वाले किसानों को भी आर्थिक सहायता देने की सिफारिश की गई है। विधायक सावरकर ने आश्वासन दिया है कि अकोला (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र का कोई भी किसान बिना सहायता के वंचित नहीं रहेगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान