अकोला मर्डर केस (सौ. नवभारत ) 
अकोला

अकोला के पिंजर में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने 2 घंटे में किया गिरफ्तार

अकोला से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जिसमें एक बेटे ने अपने ही पिता को मारकर हत्या कर दी है। पिंजर में एक बेटे ने अपने पिता को लकड़ी से पीटकर और रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: जिले के पिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीटवा में 2 सितंबर की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस मामले में पिंजर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी के अनुसार, ग्राम टीटवा निवासी विनोद राऊत ने पिंजर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई बबन राऊत (55) की हत्या उनके पुत्र नवनाथ राऊत (27) ने रात 10 से 12.15 बजे के बीच की। आरोपी ने पहले पिता को लकड़ी से पीटा और फिर रस्सी से गला घोंटकर उनकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पिंजर पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया।

तीन विशेष टीमें की गईं थी गठित

आरोपी की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गईं, जिसमें स्थानीय अपराध शाखा की टीम भी शामिल थी। आरोपी ने पूरी रात खेत में छिपकर बिताई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को वाशिम जिले के शेलू गांव से संभाजीनगर, पुणे की ओर जाते समय पकड़ लिया। आरोपी के पास मोबाइल न होने के कारण उसे ढूंढना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई से उसे दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक बी। के। चंद्रकांत रेड्डी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वैशाली मुले और स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक शंकर शेलके ने किया। इस सफल अभियान में थानेदार गंगाधर दराडे सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस की तत्परता से आरोपी को समय रहते हिरासत में लिया गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रही।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान