मार्डी के खेतों में बाघ की दहशत सोर्स: सोशल मीडिया
अकोला

Akola News: लगातार बाघों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान और मजदूर

Tiger Spoted In Mardi Akola: मर्डी में शनिवार, 28 नवंबर की सुबह खेत की ओर जा रहे एक किसान को छोटे नाले के पास बाघ दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त और पिंजरे लगाने की मांग की है।

मो. अनवारुल खान

Highlights

  • मार्डी के खेतों में दिखा बाघ

  • तेंदुए द्वारा कई मवेशियों का पहले भी किया गया है शिकार

  • ग्रामीणों ने की तत्काल गश्त बढ़ाने की मांग

  • ग्रामीणों ने गांव के पास खेतों में वन्यजीवों के पदचिन्ह् भी देखे हैं

Tiger Sighting Reported In Mardi Akola News: सातपुड़ा की तलहटी में स्थित मार्डी के खेतों में पिछले कुछ दिनों से बाघ की आवाजाही होने से किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार, 28 नवंबर की सुबह खेत की ओर जा रहे एक किसान को छोटे नाले के पास बाघ दिखाई देने की घटना सामने आई।

इसके बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी किसानों, महिलाओं और गांव के लोगों को क्षेत्र में वन्यजीवों को गतिविधियां दिखाई दी थीं। कुछ दिन पहले खिरकुंड गांव के परिसर में एक बकरी का शिकार होने की घटना हुई थी।

तेंदुए द्वारा कई मवेशियों का पहले भी किया गया है शिकार

वहीं मार्डी से सटे रुईखेड़ के खेतों में तेंदुए द्वारा कई मवेशियों का शिकार किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से किसानों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

फिलहाल खेती के महत्वपूर्ण काम चल रहे हैं, लेकिन वन्यजीवों के डर से खेतीहर मजदूर काम पर जाने से कतरा रहे हैं। मजदूर नहीं मिलने से खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीण किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने की तत्काल गश्त बढ़ाने की मांग

सातपुड़ा की तलहटी के पोपटखेड़, दहीखेड़ फुटकर, महागांव, मार्डी, पित्री, खिरकुंड और रुईखेड़ के खेतों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल गश्त बढ़ाने और पिंजरे लगाने की मांग की है। स्थायी बंदोबस्त करने की मांग मार्डी के पुलिस पाटिल सुरेश सुरत्ने ने बताया कि खेतों में जाना भी अब जोखिम भरा हो गया है।

बाघ और तेंदुए की दहशत के कारण मजदूर काम पर आने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने गांव के पास खेतों में वन्यजीवों के पदचिहन भी देखे हैं। उन्होंने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान