CJP के अभिजीत दिपके ने धोत्रा के किसानों से किया संवाद, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा, सुनी उनकी समस्याएं

CJP Leader Abijeet Dipke Visit Yavatmal: कॉकरोच पार्टी के दीपके और उनकी टीम ने यवतमाल को दौरा कर वहां के किसानों और खेतीहर मजदूरों से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी समस्याओं पर संवाद किया।
 Abhijeet Deepke Visit Yavatmal
अभीजीत दीपके ने यवतमाल में धोत्रा के किसानों से किया संवादफाइल फोटो सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • CJP के अभिजीत दीपके ने यवतमाल का दौरा किया

  • CJP पार्टी के आशुतोष रांका भी थे इस दौरे में शामिल

  • किसानों और मेहनतकश मजदूरों से उनकी समस्याओं पर किया संवाद

Abijeet Dipke Meet Yavatmal Farmers: ग्रमीण क्षेत्रों के किसानों और खेतिहर मजदूरों की समस्याओं, कठिनाइयों तथा उनकी वर्तमान स्तिथी का जायजा लेने के लिए अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और कॉकरोच जनता पार्टी की टीम ने यवतमाल जिले की कलंब तहसील के धोत्रा गांव का दौरा किया। इस दौरान गांव के किसानों और खेतिहर मजदूरों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं जानी गई।

साथ ही किसानों के खेतों में पहुंचकर खेती की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरे के दौरान गांव के मजदूर वर्ग से चर्चा कर उन्हें काम के दौरान आने वाली परेशानियों, रोजगार की स्थिति और दैनिक जीवन की समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया। ग्रमीण क्षेत्रों में मेहनतकश मजदूरों को किन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। इसकी जानकारी टीम ने प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से हासिल की।

 Abhijeet Deepke Visit Yavatmal
परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

खेतों में प्रत्यक्ष रूप से पहुंच कर स्तिथी का लिया जायजा

इसके बाद अभिजीत दीपके ने यवतमाल जिले की कलंब तहसील के धोत्रा गांव के किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों और खेती की स्थिति का जायजा लिया गया। खेती करते समय किसानों को किन-किन समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है, कृषि की मौजूदा स्थिति क्या है और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि क्षेत्र के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां हैं, इस पर चर्चा की गई।

किसानों के अनुभव और उनकी समस्याओं को जानने पर विशेष जोर दिया गया। केवल चर्चा तक सीमित ना रहते हुए, गांव में प्रत्यक्ष पहुंचकर किसानों और खेतिहर मजदूरों से संवाद करने के माध्यम से उनकी वास्तविक परिस्थितियों को समझने का प्रयास कॉकरोच जनता पार्टी की टीम ने किया। इस दौरे के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के मेहनतकश किसान और मजदूर वर्ग की समस्याओं को करीब से जानने पर जोर दिया गया।

 Abhijeet Deepke Visit Yavatmal
एग्रोविजन 2026: अगले साल से पहले 5000 किसानों तक एआई तकनीक पहुंचाने का नितिन गडकरी ने तय किया लक्ष्य

महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का अपमान किया

अभिजीत दीपके ने संवाद के दौरान कहा की सरकार ने किसानों को दिवाली के समय 5000 रुपए की सहायता राशी देकर किसानों का अपमान किया हैं। मंत्री MP और MLA इससे ज्यादा अपने पालतू कुत्ते पर खर्च करते हैं। किसानों को इससे ज्यादा के हकदार हैं।