महाराष्ट्र को नशामुक्त बनाने के लिए CM फडणवीस का बड़ा अभियान, 20 विभाग मिलकर तोड़ेंगे ड्रग्स की सप्लाई चेन

Maharashtra Drug Free Mission: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'नशामुक्त महाराष्ट्र लक्ष्यवेध 1.0' अभियान की शुरुआत की। नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए 20 विभागों और 21 एक्शन पॉइंट की कार्ययोजना बनी।
Fadnavis launched the ‘Drug-Free Maharashtra: Target 1.0’ campaign
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नशामुक्त महाराष्ट्र बैठकफोटो सोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • फडणवीस ने ‘नशामुक्त महाराष्ट्र लक्ष्यवेध 1.0’ अभियान शुरू किया।

  • ड्रग्स की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए 20 विभाग सक्रिय।

  • छह पिलर पर आधारित 21 एक्शन पॉइंट तैयार।

  • 14 से 24 साल के युवाओं को ड्रग्स से बचाने पर जोर।

Maharashtra Fadnavis Lakshyavedh 1.0 Campaign: महाराष्ट्र को ड्रग-फ्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक निवास पर 'नशामुक्त महाराष्ट्र लक्ष्यवेध 1।0' अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन कमेटी (एनकॉर्ड) की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव लोकेश चंद्र, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सदानंद दाते और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त राज्य भर के सभी जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है नशे की गंभीर चुनौती

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नशे के बढ़ते कारोबार पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ यह लड़ाई अब केवल सामान्य कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं रह गई है। बल्कि यह सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि युवा पीढ़ी के भविष्य को नशे के चंगुल से बवाने के लिए राज्य के सभी विभागों को 'होल ऑफ गवर्नमेट' यानी पूरी सरकार के दृष्टिकोण के साथ आपसी तालमेल और पूर्ण जिम्मेदारी से काम करना होगा।

अवैध कारोबार में काला धन

  • अवैध ड्रग्स के नेटवर्क और इसके खतरों पर प्रकाश डालते हुए फडणवीस ने बताया कि सिंथेटिक या अन्य ड्रग्स तैयार करने के लिए किसी एडवांस टेक्नोलॉजी की आवश्यकता नहीं होती। इसी वजह से अपराधी तत्व पुरानी बंद पड़ी फैट्रियों, सामान्य घरों या छोटी जगहों पर भी अवैध रूप से इसका निर्माण कर रहे हैं।

  • उन्होंने आगाह किया कि इस अवैध कारोबार में भारी मात्रा में काला धन शामिल होने के कारण पूरे प्रशासनिक और सामाजिक सिस्टम को प्रभावित करने की कोशिशें होती हैं।

  • सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि थोड़े से पैसों के लालच में 14 से 24 वर्ष के युवाओं और किशोरों का उपयोग नशे के सेवन के साथ-साथ इसके डिस्ट्रीब्यूशन चेन में भी किया जा रहा है।

Fadnavis launched the ‘Drug-Free Maharashtra: Target 1.0’ campaign
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, रेल मंत्रालय ने साझा की सूरत स्टेशन की तस्वीरें, 2027 में पहली सेवा

चुनौतीः बहुआयामी कार्ययोजना होगी लागू

इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एक ठोस और बहुआयामी कार्ययोजना तैयार की है। नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने और बाजार में इसकी डिमांड घटाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और जीएसटी विभागों के बीच करीबी सहयोग पर विशेष जोर दिया है। वहीं, युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए स्कूल और उच्च शिक्षा विभागों की भूमिका को अत्यंत अहम बताया गया है।

Fadnavis launched the ‘Drug-Free Maharashtra: Target 1.0’ campaign
मुंबई यूनिवर्सिटी के BBA-LLB छात्रों का भविष्य अधर में, रिजल्ट में देरी से बर्बाद हो सकता है एक साल

प्रशासनिक विभागों की जिम्मेदारी तय की गई

अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने और राज्य भर में नशा मुक्ति केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए कुल 20 प्रशासनिक विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके तहत छह प्रमुख पिलर पर आधारित 21 एक्शन पॉइंट निर्धारित किए गए हैं।

इतना ही नहीं, जिला एनकॉर्ड कमेटियों के कामकाज का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए 40 क्राइटेरिया और 650 अंकों का एक विशेष परफॉर्मेंस मैट्रिक्स भी तैयार किया गया है, जिससे हर जिले की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी।