अकोला महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola में पंचायत व जिला परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, राजनीतिक माहौल गरमाया

Akola : दिवाली के बाद अकोला जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। सभी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं। साथ ही मनपा चुनाव को लेकर भी शहर में प्रचार अभियान शुरू हो गया है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: वर्ष का सबसे बड़ा पर्व दिवाली हो चुका है और अब अकोला जिले में लंबे समय से लंबित जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जल्द ही चुनाव कराने के संकेत दिए हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अकोला महानगरपालिका चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में ये चुनाव संपन्न होंगे, जिससे राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है।

दिवाली की व्यस्तता के कारण ग्रामीण स्तर पर चुनावी गतिविधियां थोड़ी धीमी थीं, लेकिन अब सभी राजनीतिक दल संभावित उम्मीदवारों की पड़ताल और रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

वंचित बहुजन आघाडी की जिला परिषद पर वर्षों से सत्ता कायम है, इसलिए आगामी चुनाव उनके लिए बेहद अहम साबित होंगे। पिछली विधानसभा और लोकसभा चुनावों में वंचित को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी, जिससे इस बार की जिला परिषद चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। वहीं अन्य प्रमुख दल भी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सशक्त उम्मीदवारों की तलाश में हैं।

मनपा चुनाव के लिए भी प्रचार शुरू

जिला परिषद चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ अकोला महानगरपालिका चुनाव को लेकर भी शहर में हलचल शुरू हो गई है। कई संभावित उम्मीदवारों ने दिवाली के अवसर को प्रचार के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया है। शहर में शुभेच्छा बैनर, आकाश दीप लगाकर जनसंपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग शुरू हो चुका है। आचार संहिता लागू होने से पहले ही प्रचार अभियान ने गति पकड़ ली है, जिससे अकोला में चुनावी माहौल धीरे-धीरे तेज हो रहा है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी