Akola Agriculture Farmers Scheme ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अकोला

पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, अकोला के किसानों को 38 करोड़ का लाभ; किसानों को बड़ी राहत

Akola PM Kisan Samman Nidhi:अकोला में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, 1.88 लाख किसानों के खातों में 38 करोड़ रु. जमा की प्रक्रिया शुरू।

अंकिता पटेल

Akola Agriculture Farmers Scheme: अकोला प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वें किस्त का वितरण किया गया है। जिले के पात्र 1 लाख 88 हजार 240 किसानों के खातों में कुल 38 करोड़ रु. जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह आर्थिक सहायता दिसंबर 2025 से मार्च 2026 की अवधि के लिए है।

इस किस्त का वितरण प्रधानमंत्री के हाथों किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गुवाहाटी स्थित ज्योति विष्णु अंतरराष्ट्रीय केंद्र से अकोला के कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि उत्पन्न बाजार समिति में किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के सीमांत और अल्पभूधारक किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजना है।

इस योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष लाभदिया जाता है। किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरण के माध्यम से राशि जमा की जाती है, जिससे वे तुरंत इसका उपयोग कर सकते हैं।

लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होता है। फरवरी 2019 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक राज्य के पात्र किसानों को 21 किस्तों में लगभग 39,300 करोड़ रु. का लाभ दिया जा चुका है।

इस बीच जमा हुई 22वीं किस्त को "पीएम किसान उत्सव दिवस" के रूप में मनाया गया। अकोला जिले के कार्यक्रम में जिला अधीक्षक कृषि डा। मुरली इंगले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

योजना की विशेषताएं

योजना के नियमों के अनुसार पात्र किसान परिवार (पति, पत्नी और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे) को प्रति किस्त 2000 रुपये की राशि दी जाती है। इस प्रकार वर्ष में तीन समान किस्ती में कुल 6000 रुपये उनके आचार संलग्न बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। यह योजना किसानों - को आर्थिक स्थिरता प्रदान करने और खेती-किसानी में सहारा देने के उद्देश्य से लागू की गई है।

लाभार्थियों के लिए रखी गई अनिवार्य शर्तें

केंद्र सरकार नै योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ शर्ते अनिवार्य की है। लाभार्थियों को भूमि अभिलेख अद्यतन करना, बैंक खाते को आधार से जोड़ना और ई-केवाईसी प्रमाणिकरण करना आवश्यक है, तभी उनके आधार संलग्न बैंक खाते में राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID