सोयाबीन (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola News: सोयाबीन पर ‘पीला मोजैक’ का कहर! मुर्तिजापुर के किसान कंगाली के कगार पर

Akola District की मुर्तिजापुर तहसील में सोयाबीन की फसल पर पीला मोजैक बीमारी का असर देखने के लिए मिल रहा है। जिसके चलते किसानों में चिंता का विषय काफी गंभीर हो गया है।

अपूर्वा नायक

Murtijapur News: तहसील के कई इलाकों में सोयाबीन की फसल पर 'पीला मोजैक' नामक बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पहले से ही लगातार बारिश और कीट-रोगों से परेशान किसान अब इस नई समस्या से बेहाल हैं।

सोयाबीन की फसल में फलियां लगने के समय यह रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं। यह रोग मुख्य रूप से सफेद मक्खी नामक कीट के कारण फैलता है, जिससे पत्तों पर पीले धब्बे पड़ने लगते हैं, पत्ते पीले हो जाते हैं और पौधे की वृद्धि रुक जाती है। इस रोग से फसल की पैदावार पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।

हो रहा दोहरा नुकसान

इस रोग से बचाव के लिए किसानों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, और अगर पैदावार कम हुई तो उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ेगा। कई किसान सरकार से तुरंत सलाह, मार्गदर्शन और आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण सोयाबीन और कपास जैसी फसलों पर कई तरह के रोग आ रहे हैं। सोयाबीन की फसल पकने से ठीक पहले अचानक पीली पड़ रही है, पत्ते सूख रहे हैं और पौधे भी मुरझा रहे हैं। इससे फलियों का पूरी तरह से विकास नहीं हो पाएगा। किसान इस बात से भी चिंतित हैं कि शायद उन्हें बीज का खर्च भी न मिल पाए।

सरकार से तत्काल मदद की अपील

इस मुश्किल हालात में, किसानों की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि सरकार को तुरंत उनकी मदद करनी चाहिए ताकि जगत के अन्नदाता को इस मुश्किल से बचाया जा सके।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम