भाजपा कार्यकर्ता (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

सांसद और विधायक पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, पुलिस में शिकायत दर्ज

Akola Latest News: अकोला जिले में सांसद अनूप धोत्रे और उनके साथ मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश पिंपले के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया।

प्रिया जैस

Akola News: अकोला जिले में सांसद अनूप धोत्रे और मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश पिंपले के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इस वीडियो में व्यंगचित्र और एक विशेष गीत के साथ दोनों जनप्रतिनिधियों की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बार्शीटाकली तहसील के भेडगांव निवासी महादेव गावंडे नामक व्यक्ति ने एक सोशल मीडिया ग्रुप पर यह वीडियो पोस्ट किया। इसमें सांसद अनूप धोत्रे और विधायक हरीश पिंपले का व्यंगचित्र बनाकर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। वीडियो में महात्मा गांधी की शरीरयष्टी का भी अनुचित संपादन कर उसे विधायक के चेहरे के साथ जोड़ा गया है।

भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत

साथ ही किसानों को संबोधित करते हुए व्यंगात्मक संवाद और गीत का उपयोग किया गया है। इस पोस्ट के विरोध में भाजपा अकोला तहसील के कार्यकर्ताओं ने बोरगांव मंजू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस निरीक्षक अनिल गोपाल और उपनिरीक्षक मनोज उघडे ने उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिकायत के समय भाजपा तहसील ग्रामीण अध्यक्ष प्रवीण हगवणे, तहसील महासचिव जयकृष्ण ठोकल, सुबोध गवई, चंद्रकांत मांगे, मुरली चवरे, उमेश गावंडे, सागर धुर्या, धनंजय देशमुख, विदेश इंगले, सोहम पोफले, ऋतिक अनासने, राहुल गमे, कुलदीप दलवी, रविंद्र ढवले, पंकज शेंडे, संदीप सोनोने, विजय गावंडे, किशोर काकडे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने ऐसी पोस्ट को जनभावनाओं के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत