अकोला पुलिस तस्वीर ( सोर्स: नवभारत ) 
अकोला

अकोला में कुख्यात अपराधी जयराज पांडे पर MPDA के तहत कार्रवाई; एक वर्ष के लिए जिला कारागार में स्थानबद्ध

Akola News: अपराधी जयराज पांडे पर MPDA के तहत कड़ी कार्रवाई। चोरी, मारपीट और शस्त्र कानून जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधी को एक साल के लिए अकोला जेल भेजा गया, पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त चेतावनी।

रूपम सिंह

Akola Crime News: अकोला शहर के रघुवंशी मंगल कार्यालय के सामने, नेकलेस रोड, रतनलाल प्लॉट, अकोला निवासी कुख्यात अपराधी जयराज पांडे (28) को एम।पी।डी।ए। एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए स्थानबद्ध किया गया है। जयराज पांडे पर पूर्व में जबरन चोरी, गंभीर चोट पहुंचाने के लिए हमला, गैरनिरोध की पूर्व तैयारी कर घर में घुसपैठ, उपद्रव करना, शांतिभंग करना, अपमानित करना, फौजदारी योग्य धमकी देना, अवैध रूप से हथियार रखना, तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करना, रात में सेंधमारी करना जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

अपराधी लगातार कानून की अवहेलना करता रहा। इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए उसकी आपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, अकोला ने उसे स्थानबद्ध करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी, अकोला को प्रस्तुत किया।

जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने सभी कानूनी पहलुओं की जांच कर तथा अपने स्रोतों से जानकारी प्राप्त कर यह सुनिश्चित किया कि जयराज पांडे खतरनाक व्यक्ति है। इसके बाद उन्होंने 02 फरवरी 2026 को आदेश पारित कर उसे एक वर्ष के लिए अकोला जिला कारागृह में स्थान बद्ध रखने का निर्देश दिया। आदेश के अनुसार जयराज पांडे को तत्काल हिरासत में लेकर जिला कारागृह भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक की स्पष्ट चेतावनी

अकोला जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि, जिले में कानून और व्यवस्था कायम रखने तथा शांति बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों पर, जो कार्रवाई को नजरअंदाज करते हैं, आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव और त्योहारों के दौरान एम। पी। डी।ए। एवं अन्य प्रचलित कानूनों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल