प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अकोला

अकोला: मुर्तिजापुर में अवैध मुरूम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त, 4 लाख का माल बरामद

Akola News: कंझरा में अवैध मुरूम परिवहन पर राजस्व विभाग व पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर के दो ट्रैक्टर पकड़े गए, 4.04 लाख का माल जब्त, दो चालकों पर खनिज अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज।

रूपम सिंह

Akola Illegal Mining News: अवैध गौण खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग व पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त कार्रवाई की है। मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कंझरा क्षेत्र में अवैध रूप से मुरूम का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया और उनके चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने  किया 4 लाख का माल बरामद

मुर्तिजापुर तहसील के कंझरा स्थित जागेश्वर मंदिर के पास राजस्व विभाग के मंडल अधिकारी रविंद्र पुरी ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान बिना नंबर के दो ट्रैक्टर संदिग्ध अवस्था में मुरूम खाली करते पाए गए। पूछताछ में चालकों के पास रॉयल्टी पास या कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं मिला।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 4 लाख 4 हजार रुपये का माल जब्त किया, जिसमें लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के दो बिना नंबर के ट्रैक्टर (इंजन व ट्रॉली सहित) और करीब 4 हजार रुपये मूल्य का दो ब्रास मुरूम शामिल है।

आरोपियों पर बीएनएस 303(2) सहित धाराओं में केस दर्ज

इस प्रकरण में योगेश देशमुख (40) और प्रशांत देशमुख (39), दोनों निवासी कंझरा, के खिलाफ भा.न्या.सं. 2023 की धारा 303(2) तथा खान एवं खनिज अधिनियम, 1958 की धारा 3, 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई तहसील कार्यालय के मंडल अधिकारी महादेव भगत की शिकायत पर मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के थानेदार श्रीधर गुट्टे के मार्गदर्शन में दाखिल अधिकारी शकुंतला सदार और जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेश डोंगरे द्वारा की गई।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z