Akola News: Murtijapur में दराती से हमला: युवक की हत्या, चाचा गंभीर घायल

Akola के मु्र्तिजापुर तहसील के उमई गांव से एक मामूली विवाद को लेकर हत्या की घटना की खबर सामने आयी है। एक अपराधी के द्वारा  चाचा-भतीजे पर हमला करने की बात पता चली है, जिसमें युवक की मौत हो गई है।
Akola के मु्र्तिजापुर तहसील के उमई गांव से एक मामूली विवाद को लेकर हत्या की घटना की खबर सामने आयी है। एक अपराधी के द्वारा मुर्तिजापुर पुल पर चाचा-भतीजे पर हमला करने की बात पता चली है, जिसमें युवक की मौत हो गई है।
मुर्तिजापुर न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Murtijapur Latest Murder Case News: मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के उमई गांव में 28 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जांभा मुर्तिजापुर पुल के पास एक युवक की दराती से क्रूरता से हत्या कर दी गई, जबकि उसका वृद्ध चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमई निवासी आरोपी गजानन मानकर (35) ने मामूली विवाद के चलते दीपक वानखडे (42) और उनके चाचा श्रीराम वानखडे (65) पर एक के बाद एक दराती से हमला किया।

इस हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीराम वानखडे की हालत चिंताजनक है। उन्हें पहले लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में रेफर किया गया।

मुर्तिजापुर पुलिस ने धरदबौचा

घटना की जानकारी मिलते ही मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस के थाना प्रभारी श्रीधर गुट्टे, पुलिस उप निरीक्षक चंदन वानखडे, कर्मचारी मनीष मालठाणे, राजू डोंगरे, गजानन सयाम, ठाकरे, मद्दी और केंद्रे ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गजानन मानकर के खिलाफ मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी श्रीधर गुट्टे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक चंदन वानखडे कर रहे हैं।