घरकुल की जर्जर सीढ़ी गिरी नमिरा खान की हालत नाजुक (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

मुर्तिजापुर में बड़ा हादसा! जर्जर सीढ़ी गिरी, मलबे में दबी 14 साल की मासूम नमिरा, घरकुल निर्माण की खुली पोल

Gharkul Collapse in Akola: मुर्तिजापुर में बड़ा हादसा! घरकुल की जर्जर सीढ़ी गिरने से 14 वर्षीय नमिरा खान गंभीर रूप से घायल। 2010-11 के निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, नागरिकों में भारी आक्रोश।

प्रिया जैस

Gharkul Poor Construction Quality: मुर्तिजापुर शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक गंभीर हादसा हुआ। पुराने घरकुल परिसर में निकृष्ट निर्माण के कारण सीढ़ी अचानक गिर पड़ी और उसके नीचे दबकर 14 वर्षीय नमिरा खान गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना दोपहर की है। हादसे के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का वातावरण बन गया।

जानकारी के अनुसार नमिरा खान घर में काम कर रही थी, तभी भारी जिना अचानक उसके ऊपर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि ये घरकुल वर्ष 2010-11 में बनाए गए थे, लेकिन कुछ ही वर्षों में इनकी स्थिति जर्जर हो गई है।

थर्ड पार्टी निरीक्षण प्रक्रिया पर उठे सवाल

नागरिकों ने आरोप लगाया कि घरकुल योजना के निर्माण में निकृष्ट सामग्री का उपयोग किया गया और उस समय की जांच व थर्ड पार्टी निरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई और कहा कि कागजों में सब ठीक दिखाया जाता है, लेकिन हमारी जान खतरे में है।

स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शहर के सभी पुराने घरकुलों का तत्काल स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की मांग भी उठाई गई है। यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस पर है कि प्रशासन ठोस कदम उठाता है या नहीं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव