अकोला महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों की उलटी गिनती शुरू! कब होगी घोषणा? जानिए पूरी टाइमलाइन

Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की तैयारी तेज। राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 दिसंबर तक मतदाता सूची की आपत्तियों का निपटारा करने के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Municipal Corporation Elections Update: महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के बाद अब महानगरपालिका चुनावों की तैयारियों तेज हो गई है। राज्य निवार्चन आयोग ने प्रदेश की 29 महानगरपालिका के चुनावों की समीक्षा की। इस बैठक में मनपा की मतदाता सूचियों पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर चर्चा की गई। आयोग ने स्पष्ट किया कि इन आपत्तियों का निपटारा 10 दिसंबर तक कर दिया जाएगा।

इस संबंध में अकोला महानगरपालिका के आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. सुनील लहाने ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव की आदर्श आचार संहिता 15 से 20 दिसंबर के बीच लागू होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं का कार्यकाल चार वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका है। इसी के अनुरूप मनपा क्षेत्र की मतदाता सूची की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर शुरू है और इसे 22 दिसंबर तक पूर्ण करना अनिवार्य है। मनपा प्रशासन ने चुनावी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। चुनाव विभाग ने कामकाज शुरू कर दिया है।

चुनाव घोषित होने की संभावना

नगर परिषद और नगर पंचायत की मतदान प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है, जबकि कुछ नगर परिषद और नगर पंचायतों का मतदान 20 दिसंबर को होना है। इसके बाद 21 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके पश्चात जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव अपेक्षित हैं, लेकिन अब मनपा चुनाव घोषित होने की प्रबल संभावना है। इसी कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने मनपा आयुक्तों की तात्कालिक बैठक आयोजित की, जिसमें मतदाता सूची पर आपत्तियों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मतदाता सूची संबंधी कार्यक्रम

  • प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निर्णय लेकर प्रभागवार अंतिम मतदाता सूची अधिप्रमाणित कर प्रकाशित करने की तिथि 10 दिसंबर 2025 है।
  • मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित करने की तिथि 15 दिसंबर 2025 है। मतदान केंद्रवार मतदाता सूची प्रकाशित करने की तिथि 22 दिसंबर 2025 है।
  • इस प्रकार राज्य निर्वाचन आयोग ने महानगरपालिका चुनावों की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए मतदाता सूची की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्णय लिया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट