अकोला

किराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी, रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अकोला के शंकर नगर में अज्ञात बदमाशों ने किराना दुकान और घर पर पत्थरबाजी की, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola News: अकोट फैल पुलिस थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने किराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी कर दहशत फैला दी. इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. खास बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक दूकान और घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इससे दूकान और घर को नुकसान पहुंचा तथा नागरिकों में भय का वातावरण बन गया. घटना के बाद सुबह आरोपी फिर से दूकान पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को धमकी दी कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट वापस लो, नहीं तो हत्या कर देंगे.

घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें आरोपियों की गतिविधियां और पत्थरबाजी साफ दिखाई दे रही है. इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में आसानी होगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नागरिकों का आक्रोश इस घटना से शंकर नगर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बदमाश बारबार दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. नागरिकों ने कहा कि रात में घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है.

नागरिकों ने मांग की है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए. अब सबकी निगाहें पुलिस प्रशासन पर हैं कि वह इस दहशत को कैसे नियंत्रित करता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाता है.

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की