अकोला में Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
अकोला

FDA का बड़ा एक्शन, अकोला में Blinkit समेत मुंबई के 2 होटलों के लाइसेंस सस्पेंड, जानें आगे कार्रवाई

Akola Blinkit License Suspended: महाराष्ट्र FDA ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर अकोला में Blinkit और मुंबई के दो होटलों के लाइसेंस निलंबित किए। सांगली में 165 लीटर असुरक्षित दूध नष्ट कराया।

प्रमोद यादव

Maharashtra FDA Blinkit License suspended: महाराष्ट्र में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कड़ा रुख अपनाया है।

नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत अकोला में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'ब्लिंकिट' (Blinkit) के स्टोर समेत मुंबई के दो प्रमुख होटलों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं सांगली जिले में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए 165 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

अकोला में Blinkit के स्टोर पर कार्रवाई

अकोला स्थिति 'ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड' के स्टोर पर जब FDA की टीम ने छापेमारी की, तो वहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। फ्रीजर के प्लास्टिक पर्दे फटे थे और खाद्य पदार्थों को गैर-खाद्य सामान के साथ एक ही रैक में ठूंसकर रखा गया था।

कई खाद्य सामग्रियां सीधे धूल-मिट्टी से भरी जमीन पर पड़ी थीं। विभाग ने 12 अगस्त को स्टोर प्रबंधन को नोटिस देकर सुधार की चेतावनी दी थी, लेकिन 31 अगस्त को दोबारा जांच में स्थिति जस की तस मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।

मुंबई के दो होटलों में मिली भारी गंदगी

मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित 'दिल्ली स्वीट एंड भेलपुरी हाउस' में जांच के दौरान फ्रीजर में तैयार खाने के साथ कच्चे अंडे रखे मिले।

साथ ही खाना बनाने में दूषित पानी के इस्तेमाल का खुलासा हुआ। वहीं कुर्ला वेस्ट के 'गुलजार मोहम्मदी होटल' को स्वच्छता मानकों में 100 में से केवल 24 अंक ही मिले। होटल की रसोई की दीवारों पर ग्रीस-तेल की परत चढ़ी थी।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज