एकनाथ शिंदे खेतों में फसलों का मुआयना करते हुए (सोर्स- नवभारत)
अकोला

अकोला के सूखाग्रस्त गांवों में पहुंचे DCM एकनाथ शिंदे, किसानों को दिलासा- दिवाली काली नहीं होने देगी सरकार

Crop Damage Drought Relief: महाराष्ट्र के 20 जिलों में सूखे के हालात के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अकोला जिले के बालापुर पहुंचे। फसलों के नुकसान का निरीक्षण कर किसानों को भरपूर मदद का आश्वासन दिया।

सूर्यप्रकाश मिश्र, वेदांत जोशी

Eknath Shinde Akola Balapur Farmers Visit Drought Relief: इस मानसून में बारिश की बेरुखी के चलते महाराष्ट्र के 20 जिले सूखे की चपेट में आ गए हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश में लंबे अंतराल के कारण उपजे गंभीर संकट के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को अकोला जिले के प्रभावित खेतों में पहुंचे और किसानों से सीधे संवाद किया।

खेतों में पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अकोला जिले की बालापुर तहसील के धधम और व्याला गांवों के खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने धधम में किसान जी. टी. जाधव और व्याला में सविता वासुदेव वाशिमकर के खेतों में जाकर नुकसान की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि इस आपदा के समय सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

'किसानों की दिवाली नहीं होगी काली'

किसानों को दिलासा देते हुए शिंदे ने कहा कि बारिश के अभाव में तूर, सोयाबीन और कपास जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया, "किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार द्वारा भरपूर मदद दी जाएगी। आने वाली दिवाली किसानों के लिए 'काली' नहीं होने दी जाएगी।" उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में राहत पैकेज पर चर्चा हो चुकी है और जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

'सरकारी खजाने पर किसानों का पहला हक'

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसान पूरे समाज और देश का पालनहार है, इसलिए सरकारी खजाने पर पहला अधिकार किसानों का ही है। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर अकोला जिले के पालक मंत्री आकाश फुंडकर, मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठोड, राज्य मंत्री आशिष जयसवाल, सांसद अनुप धोत्रे, विधायक संजय गायकवाड, विधायक किरण सरनाईक, महापौर शारदा खेडकर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!