कम से कम अस्थायी पार्किंग की आवश्यकता (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

त्यौहारों के सिजन में बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था जरूरी, लोगों को हो रही है तकलीफ

Parking Arrangements: अकोला मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने कहा कि, मुख्य बाजारपेठ क्षेत्र में कहीं भी इतनी जगह नहीं है जहां अलग से इन त्यौहारों के मौसम में पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

आंचल लोखंडे

Akola News: अकोला शहर में पिछले काफी समय से दुपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। इन त्यौहारों के मौसम में तो लोगों को पार्किंग के लिए काफी तकलीफ हो रही है। पिछले दिनों मनपा ने कुछ स्थानों पर पार्किंग जोन घोषित किए थे। लेकिन फिलहाल बाजारपेठ में पार्किंग व्यवस्था की काफी कमी है। मुख्य बाजारपेठ क्षेत्र जिसमें महात्मा गांधी रोड, जैन मंदिर रोड, ओपन थिएटर रोड, तिलक रोड, पुराना कपड़ा बाजार, नया कपड़ा बाजार, कोठड़ी बाजार, किराणा बाजार आदि मुख्य बाजारपेठ क्षेत्रों में त्यौहारों का मौसम देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था बहुत जरूरी है।

लोग यदि इन मार्गों पर अपना दुपहिया वाहन खड़ा कर के किसी प्रतिष्ठान में खरीदी करने जाते हैं तो उनका ध्यान अपने वाहन की ओर लगा रहता है। रतनलाल प्लाट मुख्य मार्ग पर कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है। हाल ही में जो पार्किंग जोन घोषित किए गए हैं, उनमें भी यदि आप वाहन खड़ा करते हैं तो आपको जहां काम है वहां जाने के लिए काफी दूर तक पैदल चलना पड़ता है।

पुलिस विभाग से चर्चा कर समस्या हल करेंगे : डॉ. लहाने

इस बारे में मनपा आयुक्त डॉ.सुनील लहाने से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि, मुख्य बाजारपेठ क्षेत्र में कहीं भी इतनी जगह नहीं है जहां अलग से इन त्यौहारों के मौसम में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। फिर भी इस बारे में पुलिस विभाग के साथ चर्चा कर के इन त्यौहारों के समय पार्किंग का कुछ न कुछ अस्थायी हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। फिर भी कुछ स्थानों पर मनपा द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। इन त्यौहारों के मौसम के समय अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था हेतु मनपा प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

पार्किंग की ओर ध्यान दिया जाना जरूरी : मिश्रा

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष रामप्रकाश मिश्रा से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि, इन त्यौहारों के मौसम में बाजारपेठ क्षेत्रों में काफी भीड़ हो रही है। मनपा का काम है कि, बाजारपेठ क्षेत्रों में खरीदी के लिए आनेवाले लोगों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा ने हो तथा वे अपने वाहन खड़े कर सकें ऐसी अस्थायी व्यवस्था मनपा द्वारा की जानी चाहिए। जिससे लोगों को बाजारपेठ क्षेत्रों में राहत मिल सकें। इस ओर मनपा प्रशासन ने ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं