डेंगू का प्रकोप (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

डेंगू, चिकनगुनिया के मरीजों की बढ़ी संख्या, स्वास्थ्य-ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में बेड हुए फुल

Dengue Cases In Akola: अकोला जिले में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कई इलाकों में पानी जमा हो गया और डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छरों का आतंक बढ़ गया है।

प्रिया जैस

Akola News: अकोला जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद अब संक्रामक बीमारियों ने दस्तक दे दी है। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन बीमारियों का प्रकोप अधिक देखा जा रहा है।

अकोला शहर के साथ पातुर और बार्शीटाकली तहसील के कोठारी खुर्द और साखरविरा गांवों में इन रोगों की तीव्रता बढ़ी है। पिछले पंद्रह दिनों में चिकनगुनिया के करीब 25 और डेंगू के 15 मरीज सामने आए हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड फुल हो चुके हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। पिछले महीने जिले में डेंगू के 84 और चिकनगुनिया के 20 मामले दर्ज हुए थे।

चिकनगुनिया के बढ़े मामले

इस माह डेंगू के मामलों में थोड़ी गिरावट आई है, जबकि चिकनगुनिया के केस बढ़कर 25 तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा 170 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट अभी प्रयोगशाला में लंबित है। पातुर तहसील के कोठारी खुर्द और बार्शीटाकली तहसील के साखरविरा गांव में चिकनगुनिया का अचानक प्रकोप हुआ था। स्थानीय नागरिकों ने घर-घर बुखार, सर्दी, खांसी और शरीर पर चकत्ते जैसे लक्षणों की जानकारी दी। बच्चों के शरीर पर दाने और तेज बुखार की शिकायतें सामने आईं।

स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दवाओं का वितरण, फॉगिंग और साफ-सफाई अभियान चलाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा हो रहा है, जिससे एडिस इजिप्ती और एडिस अल्बोपिक्टस जैसे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। यही मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। जब ये मच्छर पहले से संक्रमित व्यक्ति को काटते हैं, तो वायरस उनके शरीर में प्रवेश कर जाता है।

उचित उपाय करने के निर्देश

घर और आसपास के क्षेत्र में मच्छरों का बंदोबस्त करें और साफ़-सफ़ाई बनाए रखें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, हाथ-पैर ढकने वाले कपड़े, मच्छर भगाने वाली कॉयल, क्रीम का इस्तेमाल करें। मच्छरों को फैलने से रोकने के लिए नागरिक घर के आसपास के क्षेत्र को साफ़ रखें और स्वास्थ्य बनाए रखें। साथ ही, महामारी संबंधी बीमारियों के अनुसार घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने और उचित उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर तुरंत रक्त परीक्षण और दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

- डा. बलीराम गाढवे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, अकोला

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग