अकोला शहर के कोतवाली थाना की पुलिस टीम सोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
अकोला

अकोला में डीलर के हाथ-पैर बांधकर डकैती, 4 लाख कैश और 50 लाख के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

Akola Crime News: अकोला के नया जीन-मोहता मिल रोड पर कारोबारी को बंधक बनाकर डकैती की गई। बदमाश 4 लाख नकद और 40-50 लाख के सोने के जेवर लूटकर फरार हुए।

प्रमोद यादव

Akola Businessman Robbery: अकोला शहर के नया जीन, मोहता मिल रोड क्षेत्र में सोमवार तड़के एक डकैती की घटना से अकोला दहल गया। गुप्ता फ्लॉवर ऑइल इंडस्ट्रीज के मालिक विजय गुप्ता को हाथ-पाँव बाँधकर कमरे में बंद कर दिया गया और डकैतों ने तिजोरी तोड़कर लगभग 4 लाख नकद तथा 40-50 लाख मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार

विजय गुप्ता सुबह लगभग साढ़े छह बजे कार्यालय पहुंचे थे। तभी यह घटना घटी। प्राथमिक जाँच में संदेह जताया गया है कि उनके प्रतिष्ठान में पिछले चार-पाँच वर्षों से काम कर रहे एक व्यक्ति का इस डकैती में हाथ हो सकता है। बताया गया है कि वह हाल ही में एक नए साथी को साथ लाता था। पुलिस को शक है कि डकैती से पहले घर और कार्यालय की रेकी की गई थी।

डकैतों ने गुप्ता परिवार से लगभग ढाई लाख रुपये और उनकी पत्नी से डेढ़ लाख रुपये नकद लूटे। इसके अलावा 40 से 50 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी चोरी किए गए। पुलिस की टीमें रवाना घटना की जानकारी मिलते ही रामदासपेठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

उपलब्ध सबूतों, पीड़ितों से मिली जानकारी और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर जाँच शुरू की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं।

पुलिस की टीमें रवाना

अकोला शहर के नया जीन, मोहता मिल रोड क्षेत्र में घटना की जानकारी मिलते ही रामदासपेठ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उपलब्ध सबूतों, पीड़ितों से मिली जानकारी और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर जाँच शुरू की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं।

5 लोगों की संलिप्तता का शक 

डकैती की शैली देखकर पुलिस को संदेह है कि आरोपियों को घर और कार्यालय की पूरी जानकारी थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों की संलिप्तता ही सकती है। पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि यह पूर्वनियोजित षड्यंत्र था या नहीं।

जल्द ही आएंगे परिणाम मामले में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है और सभी पहलुओं से जाँच की जा रही है। जल्दी ही सकारात्मक परिणाम आएगे, जल्द ही आरोपियों की खोज कर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।
- शिरीष खंडारे, रामदासपेठ पुलिस स्टेशन,

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता

8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, पीएमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती

LPG Price Hike: सितंबर की शुरुआत में लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट