प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: फाइल फोटो) 
अकोला

अकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार

Akola Crime News: महाराष्ट्र के अकोला में चारवाहे ने चरित्र पर संदेह के चलते अपने ही 8 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी पिता ने खुद को भी घायल कर लिया है।

आकाश मसने

Father Killed Son In Barshitakli Akola: अकोला जिले के बार्शीटाकली तहसील के मिर्झापुर मांगुल क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक पिता, जिसे बच्चे का रक्षक होना चाहिए था, वही उसका भक्षक बन गया। बुलढाणा जिले के खामगांव का रहने वाला एक परिवार अपनी बकरियां चराने के लिए अकोला आया था, वहां इस खूनी खेल का गवाह बना।

अकोला जिले के बार्शीटाकली तहसील के मिर्झापुर मांगुल परिसर में रविवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक चरवाहा परिवार के व्यक्ति ने अपने ही 8 वर्षीय पुत्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने स्वयं पर भी वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत बालक का नाम प्रेम मोटे (8) है, जबकि आरोपी पिता की पहचान बुलढाना जिले के खामगांव तहसील के नांद्री निवासी दिलीप मोटे के रूप में हुई है।

पत्नी के चरित्र पर था संदेह

जानकारी के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों के चलते प्रेम अपने माता-पिता के साथ बकरियों के झुंड के साथ चराई हेतु आया था। यह परिवार कुछ दिन पहले ही बुलढाना जिले से बार्शीटाकली तहसील में आया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर अपने मासूम पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

अकोला पुलिस ने कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन के थानेदार प्रवीण धुमाल पथक सहित मौके पर पहुंचे। पंचनामा कर शव को अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। साथ ही फॉरेन्सिक टीम को भी बुलाया गया। इस मामले में देर रात बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ