अकोला

बालापुर: 200 किमी खेत पगडंडी रास्तों का प्रारूप तैयार, नितिन देशमुख ने पहले चरण के कार्यों के दिए निर्देश

Akola News: बालापुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए 200 किमी पगडंडी रास्तों का मास्टर प्लान तैयार। विधायक नितिन देशमुख ने पहले चरण में 25 किमी कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Balapur Nitin Deshmukh: बालापुर विधान सभा चुनाव क्षेत्र के किसानों को खेत तक सभी सीजन में बेहतर मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बलीराजा खेत पगडंडी रास्ता योजना 2026 अंतर्गत लगभग 200 कि।मी। पगडंडी रास्तों का प्रारुप तैयार किया गया है।

इस योजना के पहले चरण में 25 कि.मी. रस्तों के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश शिवसेना यूबीटी के उपनेता तथा विधायक नितिन देशमुख ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इस संदर्भ में बालापुर के सरकारी विश्रामगृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विधायक नितिन देशमुख ने कहा कि किसानों को खेत तक सभी सीजन में बेहतर मार्ग उपलब्ध होना आवश्यक है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से पगडंडी रास्तों का नियोजन किया जाए। कृषि उत्पादों की ढुलाई सुगम होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन रास्तों के निर्माण से कृषि उत्पादों की ढुलाई सुगम होगी, जिससे किसानों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। बैठक में शिवसेना यूबीटी के उप जिला प्रमुख योगेश्वर वानखेडे, शिवसेना नेता अनिरुद्ध देशमुख, उपविभागीय अधिकारी संतोष येवलीकर, तहसीलदार वैभव फरताले, प्रभारी तहसीलदार दीपक केंद्रे, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यकारी अभियंता उमेश वानखेडे, उपअभियंता संजय राठोड, गट विकास अधिकारी सतीश नायसे और भूमि अभिलेख विभाग के उपअधीक्षक सोलंके प्रमुखता से उपस्थित थे।

पाइंटर पगडंडी रास्तों की मंजूरी और आगे की योजना योजना के वर्तमान प्रावधानों के अनुसार एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 25 कि.मी. पगडंडी रास्तों को मंजूरी दी जा सकती है। इसी कारण चालू वर्ष में पहले चरण में 25 कि.मी. रास्तों के कार्य को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

शेष रास्तों के लिए आगामी चरणों में प्रस्ताव प्रस्तुत कर कार्य पूरे करने को लेकर बैठक में चर्चा हुई। विधायक नितिन देशमुख ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और विकास को ध्यान में रखते हुए इस योजना को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट