भारत मुक्ति मोर्चा (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

संघ मुख्यालय का घेराव: 22 फरवरी को नागपुर में बहुजन संगठनों का महामोर्चा; अधिवेशन रद्द होने पर फूटा गुस्सा!

BAMCEF 45th National Convention: बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा का 22 फरवरी को संघ मुख्यालय पर विशाल महामोर्चा। अधिवेशन रद्द करने के विरोध में लाखों लोगों के जुटने का दावा। जानें मुख्य मांगें।

प्रिया जैस

Bharat Mukti Morcha Nagpur Rally: बामसेफ के 45वें तथा भारत मुक्ति मोर्चा के 15वें राष्ट्रीय अधिवेशन को रद्द किए जाने के विरोध में 22 फरवरी 2026 को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पर विशाल महामोर्चा निकाला जाएगा। यह जानकारी भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रभारी श्याम अवचार ने अकोला में आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन ओडिशा के कटक में 26 से 30 दिसंबर 2025 के दौरान आयोजित होना था, जिसकी सभी अनुमति शासन-प्रशासन से विधिवत प्राप्त कर ली गई थी। आरोप है कि स्थानीय प्रशासन ने आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में अनुमति रद्द कर दी। संगठन ने इसे संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है।

महामोर्चा का रूट

महामोर्चा नागपुर के इंदौरा चौक से शुरू होकर संघ मुख्यालय, महल तक जाएगा। आयोजकों ने दावा किया है कि रैली में देशभर के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, किसान व असंगठित कामगार संगठनों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलेगा और लाखों लोगों की भागीदारी अपेक्षित है।

रैली के माध्यम से अधिवेशन को पुनः अनुमति, ओबीसी सहित जातिवार जनगणना, ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव, मौलिक अधिकारों का संरक्षण, अधिवेशन खर्च की भरपाई तथा ओडिशा सरकार की बर्खास्तगी जैसी मांगें उठाई जाएंगी।

पत्रपरिषद में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गजानन दौड, बहुजन क्रांति मोर्चा के योगेश जायले, बहुजन मुक्ति पार्टी के विनोद सिरसाट, भारत मुक्ति मोर्चा सतीश अवचार, युवा अध्यक्ष रवि अवचार, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा राज्य सेक्रेटरी शाहिद इकबाल समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO