अकोट डिपो बस मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

पास फेंकी, अकोट डिपो की बस में छात्रों से अभद्र व्यवहार, विद्यार्थी-पालकों ने की परिचालक पर कार्रवाई की मांग

Students Misbehavior Bus Case: अकोट डिपो की चिंचपाणी मार्ग बस में छात्रों से परिचालक द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और बस पास फेंकने की शिकायत सामने आई है। विद्यार्थी-पालकों ने जांच और कार्रवाई की मांग की।

आंचल लोखंडे

Akot Depot Bus Complaint: अकोट डिपो की चिंचपाणी मार्ग पर चलने वाली बस में विद्यार्थियों से परिचालक द्वारा कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक व्यवहार करने तथा बस की पास फेंकने का मामला सामने आया है। इससे नाराज विद्यार्थियों, पालकों और ग्रामीणों ने अकोट डिपो पहुंचकर डिपो व्यवस्थापक को लिखित शिकायत दी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, अकोट डिपो की बस क्रमांक 3495 चिंचपाणी मार्ग पर नियमित चलती है। दिवठाणा फाटा और बोचरा क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी प्रतिदिन इस बस से यात्रा करते हैं। इस बीच बुधवार को विद्यार्थी अपने नियमित बस स्टॉप पर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। बस आने पर उन्होंने उसे रोकने का इशारा किया। बस रुकने के बाद विद्यार्थियों ने अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन परिचालक ने उन्हें बस में लेने से इनकार कर दिया।

बस परिचालक का दुर्व्यवहार का मामला

शिकायत के अनुसार, परिचालक ने पासधारक विद्यार्थियों और वहां मौजूद पालकों से कथित तौर पर बहस करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विद्यार्थियों के बस पास फेंकने का भी आरोप लगाया गया है। घटना से नाराज विद्यार्थी, पालक और ग्रामीण डिपो पहुंचे तथा व्यवस्थापक को लिखित शिकायत सौंपी। पालकों ने चालक-परिचालक के व्यवहार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। इस संदर्भ में डिपो व्यवस्थापक मिथुन शर्मा ने बताया कि बस क्रमांक 3495 को लेकर विद्यार्थियों और पालकों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गहन जांच की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे