पाखंडी बाबाओं की अब खैर नहीं! यौन शोषण व ठगी पर राज्य मंत्री पंकज भोयर की कड़ी चेतावनी-होगी सख्त कार्रवाई

Nagpur Fake Godmen Warning: नागपुर में पाखंडी बाबाओं और तथाकथित धार्मिक गुरुओं के खिलाफ सरकार सख्त होगी। मंत्री पंकज भोयर ने यौन शोषण या धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Pankaj Bhoyar: Strict action will be taken against the guilty
पंकज भोयर दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Nagpur Fake Godmen Fraud Warning: नागपुर शहर में पाखंडी बाबाओं और तथाकथित धार्मिक गुरुओं के माध्यम से यदि यौन शोषण या धोखाधड़ी जैसी घटनाएं सामने आती हैं तो नागरिकों को सरकार से शिकायत करनी चाहिए। शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी राज्य मंत्री पंकज भोयर ने दी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भोयर ने कहा कि पाखंडी बाबाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर नागरिकों को ठगा जाता है, इसलिए समाज में जनजागृति होना आवश्यक है और ऐसे लोगों के झांसे में न आकर किसी भी दावे की सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे पहले भी कुछ पाखंडी बाबाओं के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुईं हैं जिन पर कार्रवाई की जा चुकी है।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

राज्य मंत्री पंकज भोयर ने कहा कि आश्रम स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित नियमावली का पालन न करने वाले संस्थानों पर शिकंजा कसा जाएगा। कुछ संस्थाओं द्वारा नियमों का पालन न किए जाने का मामला सामने आया है। ऐसे संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj Bhoyar: Strict action will be taken against the guilty
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक

अभिजीत दिपके के अभियान का स्वागत

सीजेपी के अभिजीत दिपके के माध्यम से शुरू किए जाने वाले अभियान के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई आंदोलन नहीं है बल्कि यदि युवाओं ने कोई अच्छा उपक्रम शुरू किया है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। राज्य के कई सरकारी स्कूलों में विभिन्न काम अटके पड़े हैं। इन स्कूलों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास जारी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com