अकोला

अकोला में 41 डिग्री के बीच अचानक बदला मौसम, बारिश ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

Akola Weather Update Rain Hailstorm: अकोला में 41 डिग्री तापमान के बीच शाम को मौसम अचानक बदला। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और बालापुर व पातुर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा।

अंकिता पटेल

Akola Temperature 41 Degree Rain: अकोला सोमवार को शहर तथा जिले में धूप काफी तेज रही। अधिकतम तापमान 41 डि।से। दर्ज किया गया। शाम होते होते अचानक तेज हवाएं चलने लगी और शहर के साथ साथ जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ साथ बारिश होने के भी समाचार हैं।

जिसमें अकोला शहर में भी शाम 6:30 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गयी थी। इस तरह बालापुर और पातुर तहसील में कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि हुई है जिससे उस क्षेत्र की फसलों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार अकोट तहसील तथा अकोट शहर में भी बादल छाए हुए हैं। देर रात बारिश की संभावना है। इसी तरह जिले की अन्य तहसीलों में भी बादल छाने तथा कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और हल्की बारिश की जानकारी मिली है।

भीषण गर्मी से छुटकारा मिला

अकोला शहर इसी तरह अकोला जिले के लोगों को इस बेमौसम शुरू हुई हल्की बारिश के कारण भीषण गर्मी के मौसम से काफी राहत मिली है। इसी तरह बालापुर शहर और बालापुर तहसील, पातुर शहर और पातुर तहसील तथा अकोट शहर और अकोट तहसील के अनेक क्षेत्रों में भी मौसम ठंडा होने की जानकारी मिली है। कुल मिलाकर लोगों को इस भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

तेज हवाओं के साथ गरजे बादल

शहर में कुछ समय तक चली तेज हवाओं, बादल गरजने और लगातार बिजली चमकने के कारण सड़कों के किनारे छोटी छोटी दूकानें लगाने वाले व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद कर दीं क्यों कि उनके पास फिलहाल बारिश से बचने के कोई उपाय नहीं थे।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज