अकोला पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola News: सूरत से आगरा, दिल्ली से भोपाल… 10 शहर बदलकर भी पुलिस से नहीं बच पाया दरिंदा

Akola में हाल ही में एक नाबालिक लड़की के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का आरोपी रेलवे और बस के माध्यम से MP और UP की ओर भागा था, जिसके आखिर में इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: 6 सितंबर को डाबकी रोड पुलिस स्टेशन में विविध धाराओं के अतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार जब एक परिवार के सभी सदस्य गणेश विसर्जन हेतु गए हुए थे। तब एक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर आरोपी तौहीद खान समीर खान बैद (28) निवासी खैर मोहम्मद प्लाट, डाबकी रोड, अकोला ने जबरदस्ती चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया था।

इस बारे में फरियादी की रिपोर्ट पर डाबकी रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने एलसीबी प्रमुख शंकर शेलके को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और उसे पकड़ने के लिए पथक तैयार करने के आदेश दिए। इसके पश्चात उनकी टीम ने इस आरोपी को इंदौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

एलसीबी प्रमुख द्वारा चार पथक तैयार किए गए थे और देश के अलग अलग राज्यों में भेजे थे। एलसीबी पुलिस को जानकारी मिली कि, आरोपी सूरत जाएगा। यह जानकारी मिलते ही एक पथक तुरंत एलसीबी प्रमुख शंकर शेलके के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हुआ।

एलसीबी पुलिस का एक दल तुरंत सूरत पहुंचा और तब तक के आरोपी सूरत से भी निकल गया था। आरोपी का मोबाइल सूरत में रखने के कारण उसकी खोज करना आसान नहीं था। इसके पश्चात एलसीबी पुलिस को जानकारी मिली कि, यह आरोपी अहमदाबाद में है। यह पथक देर न करते हुए अहमदाबाद रवाना हो गया। आरोपी के रिश्तेदारों ने बताया कि आरोपी यहां आया था लेकिन अब यहां से भी निकल गया है। यहां से आरोपी आगरा, उत्तर प्रदेश चला गया था। अहमदाबाद से आगरा करीब 950 किमी है। इसलिए तुरंत आगरा जाना संभव नहीं था, तुरंत वहां पहुंचने के लिए एलसीबी का दल विमान से दिल्ली पहुंचा तथा दिल्ली से आगरा, उत्तर प्रदेश में पहुंचकर इस आरोपी की खोजबीन की लेकिन यहां भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

करीब 5000 किमी तक खोजबीन

जानकारी के अनुसार कुकर्म का आरोपी रेलवे और बस से यात्रा करते हुए भुसावल, महाराष्ट्र, सूरत, गुजरात, अहमदाबाद गुजराती, दिल्ली, आगरा, उप्र, झांसी, उप्र, भोपाल, मप्र, गुना, मप्र, ललितपुर, उप्र, शिवपुरी, मप्र, उज्जैन, मप्र, देवास, मप्र, इंदौर, मप्र तक गया। जब एलसीबी पुलिस को पता लगा कि आरोपी इंदौर में है, एलसीबी पुलिस का दल इंदौर पहुंचा और इस आरोपी को गिरफ्तार किया। एलसीबी के सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल ढोले व अमलदार शेख हसन, एजाज अहमद, मो।आमीर का दल निजी वाहन कर के तुरंत इंदौर पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह करीब 5 हजार किमी की यात्रा करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा