अकोला पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola में दिवाली चोरी गैंग गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने दी बड़ी सफलता

Akola News: अकोला पुलिस ने दिवाली से पहले मोबाइल चोरी करने वाली तमिलनाडु की चार सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 8 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: दिवाली के पूर्वसंध्या पर शहर में खुले घरों से मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली तमिलनाडु (वेल्लोर) की चार सदस्यीय गैंग को स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 8 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1,40,500 है। पिछले दो दिनों में खदान, सिविल लाइन और रामदासपेठ थाना क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की कई शिकायतें दर्ज की गई थीं।

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देशानुसार अपराध शाखा प्रमुख निरीक्षक शंकर शेलके ने विशेष जांच टीम गठित की। तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय जानकारी के आधार पर पता चला कि वेल्लोर (तमिलनाडु) के चार युवक अशोक नगर, अकोट फैल क्षेत्र में किराए पर रह रहे हैं।

जुर्म किया कबूल

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचों की उपस्थिति में चारों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार पेरमाल (19), मुरगण सल्लापुरी (39), मुरगेश सुब्रमण्यम (37) और चंद्रशेखरन रंगनाथन (39) शामिल हैं। उन्होंने खदान, सिविल लाइन और रामदासपेठ थाना क्षेत्रों में खुले घरों से मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की।

4 मोबाइल किए बरामद

गिरफ्तारी के समय उनके पास से चोरी किए गए 4 मोबाइल और अन्य 4 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दिवाली की भीड़ का फायदा उठाकर और खुले घरों को निशाना बनाकर चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनके मंसूबे नाकाम हो गए।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी दिवाली के समय इसी प्रकार की चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें इसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार हुए थे और 1।50 लाख मूल्य का माल बरामद किया गया था। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक बी। चंद्रकांत रेड्डी, निरीक्षक शंकर शेलके के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक माजिद पठान, विष्णु बोडखे, शेख हसन, अब्दुल माजिद, रवि खंडारे, भास्कर थोत्रे, महेंद्र मलिये, वसीमोद्दीन, किशोर सोनोने, एजाज अहमद, श्रीकांत पातोंड, अशोक सोनोने और चालक जीपीएसआई विनोद ठाकरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो