Mumbai Taj Hotel में महिला के बैठने के तरीके पर अपमान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Taj Hotel Viral News: मुंबई के ताज होटल में महिला को 'पद्मासन स्टाइल' बैठने पर मैनेजर ने रोक लगाई। महिला ने वीडियो बनाकर एक्स पर शेयर किया, जिसके बाद ये हंगामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई के ताज होटल में महिला को 'पद्मासन स्टाइल' बैठने पर मैनेजर ने रोक लगाई। महिला ने वीडियो बनाकर एक्स पर शेयर किया, जिसके बाद ये हंगामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ताज होटल वायरल वीडियो (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: होटल ताज में डिनर के लिए पहुंची एक महिला के बैठने के तरीके और पहनावे पर होटल के मैनेजर ने आपत्ति जताई। महिला ने होटल के इस रवैये के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए वहीं बैठकर एक वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा है एक आम इंसान, जो मेहनत करके, अपना पैसा कमा कर, अपनी इज्जत के साथ ताज होटल में आता है, उसे आज भी इस देश में जलील और अपमानित होना पड़ता है। और मेरी गलती क्या है? सिर्फ ये कि मैं बैठ गई एक "रेगुलर पद्मासन स्टाइल" में? क्या ये मेरी गलती है कि ताज मुझे सिखा रहा है कि कैसे बैठना चाहिए, क्या करना चाहिए?

अमीर गेस्ट को थी समस्या

महिला ने दावा किया कि जब हमलोग यहां आए तो ताज के मैनेजर हमारे पास आए और कहा कि यहां एक गैस्ट को आपसे समस्या है, क्योंकि मैं ऐसे बैठी हुई हूं। फिर महिला ने दिखाया कि वह कुर्सी पर पैर चढ़ाकर बैठी हुई थी। एक तरह से वह कुर्सी पर पालवी मारकर बैठे दिखी, महिला ने दावा किया है कि मैनेजर ने उन्हें बताया कि यह एक फाइन वाइनिंग प्लेस है, यहां बहुत रिच लोग आते हैं। इसलिए आपको तरीके से बैठना चाहिए, यानी पैर को नीचे रखकर बैठना चाहिए और पैरों में क्लोज शूज या फुटवियर पहनना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com