प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अकोला

अकोला: विवाहिता के उत्पीड़न मामले में 6 आरोपियों पर मामला दर्ज; मायके से पैसे लाने के लिए दी जा रही थी दबाव

Akola Crime News: मुर्तिजापुर में विवाहिता को मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित करने पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। भरोसा सेल की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।

रूपम सिंह

Akola Police Action News: मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाने और लगातार शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में मुर्तिजापुर शहर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई भरोसा सेल, अकोला द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा जाधव (31), निवासी वडरपुरा, स्टेशन विभाग, मुर्तिजापुर ने मुर्तिजापुर शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उन्हें मायके से पैसे लाने के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। पैसे न लाने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था।

6 आरोपियों के खिलाफ FIR

पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 351(2), 352 तथा 3(5) के तहत मामला कायम किया गया है। जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें कैलास जाधव (35), कांता जाधव (50), रामकृष्ण जाधव (65), निवासी आर.एस. टेकडी, आंबोली खातकवाडी पाडा, जिला ठाणे शामिल हैं। इसके अलावा सुरेखा गायकवाड (42) और राजू गायकवाड, निवासी मुलुंड रामगड एरिया, जिला ठाणे तथा ज्योति गायकवाड (40), निवासी वडरपुरा, मुर्तिजापुर एवं मुलुंड रामगड एरिया, जिला ठाणे का भी समावेश है।

शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई 2017 से 20 जून 2025 के बीच आरोपियों ने आपसी मिलीभगत कर पूजा जाधव पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया। इस दौरान उनके साथ कई बार शारीरिक मारपीट की गई तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यह सभी घटनाएं उनके ससुराल स्थित आर.एस. टेकडी, आंबोली खातकवाडी पाडा, जिला ठाणे में होने का उल्लेख शिकायत में किया गया है।

भरोसा सेल की रिपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई

पीड़िता ने बताया कि लंबे समय तक सहन करने के बाद उन्होंने अंततः भरोसा सेल से संपर्क किया। भरोसा सेल द्वारा मामले की प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने औपचारिक रूप से अपराध दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले की जांच थानेदार अजीत जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक राठोड द्वारा की जा रही है। अकोला पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित आरोपियों से पूछताछ की जाएगी तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सामाजिक संगठनों ने भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए बने कानूनों के बावजूद दहेज और पैसों की मांग को लेकर उत्पीड़न की घटनाएं चिंताजनक हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी महिला के साथ इस प्रकार की प्रताड़ना हो रही हो तो वह बिना डर के संबंधित प्राधिकरण या पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक