अकोला में पुलिस सिपाही भर्ती शुरू, 161 पदों के लिए 11 हजार से अधिक दावेदार; पहले दिन 610 ने दिया टेस्ट

Akola Police Bharti: एसपी अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में अकोला पुलिस भर्ती शुरू हुई,161 पदों के लिए 11,784 आवेदन मिले हैं। पहले दिन 610 उम्मीदवार उपस्थित रहे, CCTV की निगरानी में पूरी तरह पारदर्शी है।
Akola Police recruitment for 161 posts began under SP Archit Chandak. Out of 11,784 applicants, 610 attended day one. The process uses RFID and CCTV to ensure merit-based and transparent selection.
अकोला पुलिस भर्ती एसपी अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

Akola Police Constable Physical Test  News: अकोला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में वर्ष 2024-25 की पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया बुधवार को सुबह 5 बजे पुलिस मुख्यालय में प्रारंभ हुई। इस भर्ती में कुल 161 पदों के लिए 11,784 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहले दिन 800 उम्मीदवारों को बुलाया गया, जिनमें से 610 उपस्थित रहे। इनमें से 544 ने शारीरिक परीक्षा दी और 25 से अधिक अंक प्राप्त कर 307 उम्मीदवार पात्र घोषित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक नाप, मैदानी परीक्षा और दस्तावेजों की जांच शामिल है। यह संपूर्ण प्रक्रिया महाराष्ट्र पुलिस सिपाही (सेवाप्रवेश) नियम 2011 के अनुसार पारदर्शक, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से की जा रही है।

उम्मीदवारों  के लिए की गई सभी सुविधाएं

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पीने का पानी, चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस, मोबाइल टॉयलेट, पी.ए. सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पहचान जांच के लिए डिजिटल फोटो, बायोमेट्रिक प्रणाली और RFID तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग के अंतर्गत हो रही है। उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (6 प्रतियां), 12वीं की अंकपत्रिका/बोर्ड प्रमाणपत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (टीवी), जन्म प्रमाणपत्र या एसएससी बोर्ड प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाणपत्र, जात प्रमाणपत्र, नॉन-क्रिमीलेयर प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), ईडब्ल्यूएस/SEBC प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा अन्य आवश्यक कौशल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है।

प्रमाण पत्र 7 दिसंबर 2025 के पहले के होसमांतर आरक्षण वाले उम्मीदवारों (पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, प्रकल्पग्रस्त, भूकंपग्रस्त, अंशकालीन पदवीधर, गृह रक्षक दल, पुलिस पाल्य, अनाथ आदि) को संबंधित वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। सभी प्रमाणपत्र 7 दिसंबर 2025 से पूर्व के होने चाहिए। बाहरी जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए मल्टीपर्पज हॉल, निमवाडी पुलिस कॉलोनी, अकोला में निवास की व्यवस्था की गई है।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को केले, बिस्किट और ग्लूकोज भी वितरित किए गए। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शक है और किसी भी प्रकार की फर्जी मध्यस्थता या पैसों की मांग पर विश्वास न करें। यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या एन्टी करप्शन ब्यूरो, अकोला (मदद क्रमांक 1064) से संपर्क करें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक गृह (मुख्यालय) अकोला तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com