सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
अकोला

अब हर तीसरे दिन मिलेगी पानी की सप्लाई, Akola MNC का बड़ा फैसला!

Akola वासियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डा सुनील लहाने ने जानकारी दी है कि अब हर तीसरे दिन पानी देने की व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया गया है।

अपूर्वा नायक

Akola Water Supply: शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डा सुनील लहाने ने शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अब हर तीसरे दिन पानी देने की व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।

यह व्यवस्था 2 अक्टूबर से लागू की गई है, जिससे नागरिकों को नियमित अंतराल पर पानी उपलब्ध हो सकेगा। मनपा की जलापूर्ति योजना का मुख्य स्रोत बार्शीटाकली तहसील के महान स्थित काटेपूर्णा प्रकल्प से है। 1 अक्टूबर को इस प्रकल्प में 86।350 दलघमी जलसंचय उपलब्ध था। वर्तमान में मानसून सक्रिय होने के कारण जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे जलापूर्ति की स्थिति में सुधार आया है।

इस निर्णय के तहत 65 एमएलडी जलशुद्धीकरण केंद्र से जुड़े प्रमुख जलकुंभों, महाजनी जलकुंभ, बड़ी उमरी, गुड़धी जलकुंभ, नेहरू पार्क, तोष्णीवाल लेआऊट, आदर्श कॉलनी, केशव नगर, रेलवे स्टेशन, गंगा नगर, जोगलेकर प्लॉट और लोकमान्य नगर जलकुंभ से अब हर तीसरे दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी।

संशोधित समयसारणी जारी की

मनपा के जलापूर्ति विभाग ने इस नई व्यवस्था के अनुसार संशोधित समयसारणी भी जारी की है। विभाग के कार्यकारी अभियंता अमोल डोईफोडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस नई व्यवस्था के अनुसार पानी की पर्याप्त मात्रा में सहेज कर रखें और जल का अपव्यय न करें। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों को जल संकट से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है और सभी को सहयोग करना चाहिए।

यह निर्णय शहर में जल संकट को कम करने और नागरिकों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से संयम और सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि जलसंपदा का समुचित उपयोग हो सके।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज