अकोला कानशिवनी गोलीबारी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

Akola News: कानशिवनी में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, सुरक्षा रक्षक ने की गोलीबारी

Kanshivni Firing Incident: अकोला जिले के बोरगांव मंजू पुलिस थाना क्षेत्र के कानशिवनी गांव में सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर व्यवसायी प्रवीण हुंडीवाले और ग्रामीणों में विवाद हो गया।

आंचल लोखंडे

Borgaon Manju Police Station: अकोला जिले के बोरगांव मंजू पुलिस थाना क्षेत्र के कानशिवनी गांव में सड़क के बीच वाहन खड़ा करने को लेकर व्यवसायी प्रवीण हुंडीवाले और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान व्यवसायी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा रक्षक ने पिस्तौल निकालकर हवा में एक गोली चलाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

शिकायत दर्ज नहीं

हालांकि, इस मामले में बोरगांव मंजू पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं होने की बात पुलिस ने स्पष्ट की है। जानकारी के अनुसार, व्यवसायी प्रवीण हुंडीवाले किसी काम से कानशिवनी गए थे। इस दौरान उन्होंने अपना वाहन सड़क के बीच खड़ा कर दिया। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और वाहन सड़क के किनारे करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर हुंडीवाले और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर हवा में गोली चलाने की जानकारी

कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने की जानकारी है। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने प्रवीण हुंडीवाले की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा रक्षक ने स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पिस्तौल निकालकर हवा में एक गोली चलाई, सड़क पर वाहन खड़ा करने जैसे मामूली विवाद के अचानक पिस्तौल निकालने और गोली चलाने तक पहुंचने से कानशिवनी गांव में हलचल मच गई।

हवा में गोलीबारी

हवा में गोली चलाए जाने से मौके पर मौजूद नागरिकों में भय का वातावरण बन गया था। घटना की जानकारी मिलते ही बोरगांव मंजू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर अब तक थाने में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने मौके की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही घटनाक्रम की पड़ताल की।

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे