Akola water shortage issue (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

Akola By-Elections: 76 ग्राम पंचायतों की 139 सीटों के लिए मतदाता सूची जारी, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

Akola Gram Panchayat By-Election 2026: अकोला जिले की 76 ग्राम पंचायतों की 139 रिक्त सीटों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी। तेल्हारा, अकोट और मुर्तिजापुर समेत कई तहसीलों में उपचुनाव की तैयारी।

प्रिया जैस

Akola Voter List Released: अकोला जिले की 76 ग्राम पंचायतों में 126 सदस्य और 13 सीधे सरपंच पदों सहित कुल 139 रिक्त स्थानों के लिए उप चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यह सूची तहसील कार्यालय, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत और मंडल अधिकारी कार्यालय स्तर पर प्रकाशित की गई है। जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है और इच्छुक उम्मीदवारों की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।

31 जनवरी 2026 तक त्यागपत्र, निधन, अनर्हता या अन्य कारणों से रिक्त हुई सीटों के लिए मतदाता सूची का कार्यक्रम चलाया गया था। प्रारूप सूची के बाद अब अंतिम सूची जारी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार राज्य चुनाव आयोग किसी भी समय उपचुनाव का कार्यक्रम लागू कर सकता है, जिससे गांव स्तर पर राजनीतिक वातावरण गरमाने की संभावना है।

सीधे सरपंच पदों के लिए उप चुनाव

तेल्हारा तहसील के हिंगणी खु., अकोट तहसील के धारगड, वडाली सटवाई, धामणगाव, बांबर्डा, मुर्तिजापुर तहसील के वडगाव, अकोला तहसील के भौरद, सांगवी मोहाडी, बार्शीटाकली तहसील के परंडा, जनुना, उजलेश्वर, और पातुर तहसील के गोंधलवाडी, तुलंगा खु. में सीधे सरपंच पदों के लिए उप चुनाव होंगे।

223 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव स्थगित

जिले में फरवरी 2026 तक कार्यकाल समाप्त होने वाली 223 ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। लेकिन राज्य सरकार ने पूर्व निर्णय रद्द कर सरपंचों को ही चुनाव तक प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

इससे स्पष्ट है कि इन 223 ग्राम पंचायतों की आम चुनाव प्रक्रिया फिलहाल स्थगित हो गई है। इस तरह जिले की 139 रिक्त सीटों के लिए उप चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद अब चुनाव कार्यक्रम लागू होते ही गांव स्तर पर राजनीतिक वातावरण गरमाने वाला है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की