FDA कार्रवाई अकोला (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

अकोला में FDA की बड़ी कार्रवाई, ₹4.15 लाख का 593 किलो एक्सपायर्ड घी जब्त, 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

Akola FDA Raid: अकोला में अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने विशेष अभियान चलाकर दो प्रतिष्ठानों से ₹4.15 लाख कीमत का 593 किलो कालबाह्य घी जब्त किया है

आंचल लोखंडे

Expired Ghee Seized Akola:अकोला शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर अन्न व औषधि प्रशासन (FDA) ने दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो नामांकित फर्मों में बिक्री हेतु रखा गया 593 किलो कालबाह्य घी जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 4,15,093 रु. है। गंभीर लापरवाही के चलते दोनों प्रतिष्ठानों के अन्न लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

पूर्वा मार्केटिंग : यहां 15 प्रकार के कालबाह्य घी का स्टाक मिला। प्रशासन ने 458 किलो घी जब्त किया जिसकी कीमत लगभग 3,34,093 रु. है। मेसर्स लीलाधर जगजीवन : 17 सितम्बर को यहां छापा मारकर ‘वटुला प्रीमियम घी’ ब्रांड का कालबाह्य स्टाक मिला। पथक ने 135 किलो घी जब्त किया जिसकी कीमत 81,000 रु. है। यह कार्रवाई अमरावती विभाग के सह आयुक्त (अन्न) एस. डी. केदारे और अकोला के सहाय्यक आयुक्त (अन्न) डी. जी. वीर के मार्गदर्शन में की गई। अन्न सुरक्षा अधिकारी आर. डी. सोलंके और के. एच. बोरचाटे की टीम ने यह अभियान चलाया।

कड़ी कार्रवाई की जाएगी

अन्न व औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालबाह्य खाद्य पदार्थों की बिक्री से नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसीलिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाते हुए न केवल माल जब्त किया बल्कि संबंधित दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए।

यह कार्रवाई नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी प्रतिष्ठान में कालबाह्य खाद्य पदार्थ पाए गए तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

एफडीए के सहआयुक्त डी. जी. वीर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 16 और 17 सितम्बर 2026 को अन्न व औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान पूर्वा मार्केटिंग यहां 15 अलग-अलग प्रकार का कालबाह्य घी का स्टाक मिला। प्रशासन ने कुल 458 किलो घी जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 3,34,093 है।

17 सितम्बर को मेसर्स लीलाधर जगजीवन इस फर्म पर छापा मारा गया। यहां ‘वटुला प्रीमियम घी’ ब्रांड का कालबाह्य स्टाक बिक्री के लिए रखा गया था। टीम ने 135 किलो घी जब्त किया जिसकी कीमत लगभग 81,000 है। इस प्रकार कुल 593 किलो कालबाह्य घी जब्त किया गया जिसकी कीमत 4,15,093 है। प्रशासन ने गंभीर लापरवाही को देखते हुए दोनों प्रतिष्ठानों के अन्न लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी