अंजनगांव सुर्जी: खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अनदेखी, मिलावटी खाद्य पदार्थों से स्वास्थ्य पर खतरा

Anjangaon Surji Food Safety: अंजनगांव सुर्जी के साप्ताहिक सोमवार बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री के आरोप लगे हैं।
anjangaon surji monday market adulterated food items
Food and Drug Administration (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anjangaon Surji News: अंजनगांव सुर्जी के साप्ताहिक सोमवार बाजार में मिलावटी खाद्य एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खुलेआम बिक्री होने का मामला सामने आया है। खाद्य तेल, हल्दी, मिर्च पाउडर, मसाले, पैकेटबंद दूध, ब्रेड, पापड़ तथा मिठाइयों में मिलावट होने के आरोप लग रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से नियमित जांच नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, ऐसा नागरिकों ने कहा है। सोमवार का साप्ताहिक बाजार शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों की खरीदारी का प्रमुख केंद्र है।

आरोप है कि बाजार में कम कीमत पर खुले खाद्य तेल की बिक्री की जाती है, जिसे ग्रामीण और गरीब उपभोक्ता खरीदते हैं। कुछ स्थानीय दुकानों में भी ऐसे तेल की बिक्री होने की बात कही जा रही है। हालांकि, आयुक्त तुकाराम मुंडे के नाम की सख्ती की चर्चा के बाद कुछ व्यापारियों ने खुले रूप से ऐसे तेल की बिक्री बंद कर दी है। नागरिकों का यह भी आरोप है कि हल्दी में ज्वार अथवा चावल के आटे की मिलावट की जाती है, जबकि कुछ पैकेटबंद दूध से असामान्य गंध आने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

सोमवार बाजार में मिलावटी तेल

इसके अलावा होटलों में बिकने वाले पेड़े की गुणवत्ता की जांच तथा बाजार में चोरी-छिपे गुटखा बिक्री पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई की मांग तेज स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार बाजार में लगभग सात हजार से अधिक ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग का कोई निरीक्षक नियमित रूप से जांच के लिए नहीं पहुंचता। नागरिकों का कहना है कि ग्रामीणों की जीवनरेखा माने जाने वाले इस बाजार में यदि समय रहते जांच और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं।

मसाले और दूध बेचने के आरोप

नागरिकों ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन से सोमवार बाजार में विशेष जांच अभियान चलाकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, संबंधित विभाग के आयुक्त तुकाराम मुंडे को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपने की तैयारी होने की जानकारी सामने आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com