प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
अकोला

अकोला में बिजली विभाग की लापरवाही; जर्जर खंभे और लटकती तारें बन रहीं मौत का कारण, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Akola Electricity News: अकोला में जर्जर खंभों और लटकती तारों से हादसों का डर, लोहारा में मीटर जला, निंभा मार्ग पर खंभे झुके। नागरिक प्रशासन से तुरंत मरम्मत और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

रूपम सिंह

Akola MSEDCL Negligence News: अकोला जिले में बिजली वितरण कंपनी की लापरवाही से नागरिकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। कई जगहों पर बिजली के खंभे जर्जर और तिरछे हो गए हैं, जिनसे जीवित तारें लटक रही हैं। सीमेंट के पुराने खंभे टूट-फूट की स्थिति में हैं और फ्यूज बॉक्स व डीपी बॉक्स भी खराब हालत में पड़े हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है। बरसात के मौसम में तारें पानी के संपर्क में आने से करंट लगने का खतरा और बढ़ जाता है।

पिछले कुछ महीनों में ऐसे खंभों के कारण दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनसे बच्चों और किसानों की जान पर संकट आया। कई जगह खंभों को रस्सियों से सहारा दिया गया है, लेकिन यह केवल अस्थायी उपाय है। जिले में बिजली वितरण कंपनी की लापरवाही से जीर्ण खंभे और लटकती तारें नागरिकों के लिए मौत का निमंत्रण बन रही हैं। प्रशासन से तात्कालिक कार्रवाई की मांग की जा रही है। बदला जाए।

नागरिकों की मांग

जीर्ण खंभों को तुरंत बिजली तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाया जाए। नियमित जांच और मरम्मत की जाए। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तात्कालिक निधि उपलब्ध कराया जाए।लोहारा में बिजली मीटर अचानक जल उठा, जिस पर विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया गया। निंभा से आरखेड मार्ग पर कई खंभे खतरनाक रूप से झुक गए हैं। भारी बारिश और सड़क निर्माण कार्य के कारण जमीन कमजोर हो गई है, जिससे खंभे कभी भी गिर सकते हैं।

निंभा-आरखेड मार्ग पर झुके बिजली खंभे मुर्तिजापुर तालुका के निंभा से आरखेड मार्ग होते हुए मुर्तिजापुर जाने वाले मुख्य सड़क किनारे कई बिजली खंभे खतरनाक रूप से झुक गए हैं। इनकी स्थिति इतनी खराब है कि किसी भी समय खंभे गिरकर दुर्घटना हो सकती है। पिछले अगस्त-सितंबर महीने में हुई भारी बारिश और नए सड़क निर्माण कार्य के लिए खोदे गए नालों के कारण खंभों के आसपास की जमीन कमजोर हो गई है। परिणामस्वरूप कई खंभे मुख्य सड़क की ओर झुक गए हैं और कभी भी गिरने की संभावना है।

बिजली वितरण व्यवस्था में लापरवाही

बिजली वितरण प्रणाली में हो रही लापरवाही के कारण नागरिकों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। जर्जर खंभे और जमीन की ओर लटकती बिजली तारें किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई जगह खंभे पुराने और कमजोर हो चुके हैं। इन पर से लटकती तारें बारिश या पानी के संपर्क में आने पर करंट लगने का बड़ा खतरा पैदा करती हैं। इससे न केवल नागरिकों बल्कि पशुओं की भी सुरक्षा संकट में है।

लोहारा में बिजली मीटर में लगी आग

तालुका के लोहारा गांव में बिजली मीटर अचानक जल उठने की घटना सामने आई है। इस मामले में नागरिकों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बेमौसम बारिश के कारण रातभर बिजली लाइन बंद थी। सुबह जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई, वहां का मीटर अचानक आग पकड़कर जलने लगा।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान