रणधीर सावरकर अकोला दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

अकोला पूर्व में सूखे का संकट, विधायक रणधीर सावरकर ने खेतों का दौरा कर किसानों से की चर्चा

Farmers Field Inspection: अकोला पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बारिश की कमी से सूखे की स्थिति के बीच विधायक रणधीर सावरकर ने खेतों का दौरा किया। उन्होंने इस वक्त किसानों की समस्याएं सुनीं।

आंचल लोखंडे

Akola Drought Crisis: अकोला पूर्व विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष पर्याप्त वर्षा न होने के कारण सूखे की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी पृष्ठभूमि में विधायक रणधीर सावरकर ने मंगलवार को क्षेत्र के टाकली बुद्रुक, हनवाड़ी और किनखेड़ गांवों का दौरा कर खेतों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विधायक सावरकर ने किसानों के खेतों पर जाकर फसलों की स्थिति, भूमि में नमी की मात्रा तथा जल संकट की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने किसानों से विस्तार से बातचीत कर उनकी समस्याएं, परेशानियां और मांगें सुनीं। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। प्राकृतिक असंतुलन और वर्षा की कमी के कारण किसान कठिन दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन इस संकट की घड़ी में वे किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

पेयजल संकट से निपटने के लिए विशेष योजना

विधायक रणधीर सावरकर ने कहा कि आने वाले समय में खेती के साथ-साथ पेयजल की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए उन्होंने जलापूर्ति विभाग, जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर सूखे की स्थिति से निपटने के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गांव में आवश्यकता पड़ने पर जल टैंकरों की व्यवस्था, कुओं की गहराई बढ़ाने तथा जल संरक्षण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने पर जोर दिया।

राहत उपायों की घोषणा

उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही सूखे की स्थिति की समीक्षा कर किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद अनूप धोत्रे तथा पालकमंत्री एड. आकाश फुंडकर भी इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी विनोद मंगलें, मधुकर पाटकर, विवेक भरणे, मंगेश घुले, टाकली के सरपंच नीलकंठ वसू, अनिल इंगले, संतोष फसाले, वासुदेव पाटकर, अनिल फसाले, समाधान येरोकार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान