निर्माण श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित (सोर्स: AI)
अकोला

अकोला में पोर्टल मेंटेनेंस से अटकी निर्माण श्रमिकों की योजनाएं, 19 हजार से अधिक ने कराया नवीनीकरण

Workers Welfare Schemes: अकोला में Online Portal के मेंटेनेंस के कारण हजारों पंजीकृत निर्माण श्रमिक करीब छह माह से कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जल्द पोर्टल शुरू होगी।

आलोक उमाकृष्ण

Akola Construction Workers Welfare Schemes: अकोला जिले के हजारों पंजीकृत निर्माण श्रमिक पिछले करीब छह माह से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

महाराष्ट्र इमारत निर्माण कामगार व अन्य कामगार कल्याण मंडल के ऑनलाइन पोर्टल के मेंटेनेंस के कारण नए पंजीकृत तथा नवीनीकरण करा चुके श्रमिक योजनाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इससे श्रमिकों में योजनाएं बंद होने की आशंका के साथ नाराजगी भी बढ़ रही है।

कल्याण मंडल की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आवश्यक सामग्री किट, घरेलू उपयोगी सामग्री, बच्चों के लिए शैक्षणिक छात्रवृत्ति, प्रथम विवाह अनुदान, प्रसूति अनुदान सहित विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होता है।

19,017 श्रमिकों का नवीनीकरण

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 से अब तक जिले में 18,801 नए निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। वहीं 19 हजार 17 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण नवीनीकरण कराया है। इसके बावजूद इन श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इससे विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। श्रमिकों का कहना है कि यदि लंबे समय तक योजनाओं के आवेदन बंद रहे तो उन्हें शिक्षा, विवाह, प्रसव और अन्य आवश्यक सहायता से वंचित रहना पड़ेगा। मध्यान्ह भोजन सहित अन्य योजनाएं भी बंद होने की आशंका कुछ लाभार्थियों ने व्यक्त की है।

जल्द शुरू होगा ऑनलाइन पोर्टल

अकोला के सहायक कामगार आयुक्त राहुल काले का कहना है कि पोर्टल का रखरखाव कार्य चल रहा है, इसलिए कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन करना बंद है। जल्द ही साइट शुरू की जाएगी। सरकार की ओर से कोई भी योजना बंद नहीं की गई है।

तकनीकी समस्या के कारण लाभ प्रक्रिया ठप

शैलेश सूर्यवंशी ने कहा कि नवीनीकरण और नए पंजीकरण का काम शुरू है, लेकिन योजनाओं से संबंधित कोई काम नहीं हो रहा है। तकनीकी खराबी के कारण यह ऑनलाइन प्रक्रिया बंद होने की जानकारी मिली है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक