ग्राम पंचायतों के प्रभागवार आरक्षण की प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। (सोर्स -फोटो नवभारत)  
अकोला

बालापुर की 39 ग्राम पंचायतों में 360 सदस्य पदों का आरक्षण घोषित, चुनावी समीकरण बदले

Gram Panchayat Election: अकोला के बालापुर में 39 ग्राम पंचायतों के 360 सदस्य पदों के लिए आरक्षण घोषित हो गया है.।तहसीलदार वैभव फरतारे के अनुसार प्रभागवार आरक्षण से नए सियासी समीकरण बनने शुरू हुए हैं।

केतकी मोडक

Akola Gram Panchayat Election Seat Reservation:अकोला जिले के बालापुर तहसील की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाने वाली ग्राम पंचायतों के प्रभागवार आरक्षण की प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

आरक्षण घोषित होने के बाद कहीं खुशी तो कहीं निराशा का माहौल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने-अपने गुटों एवं पैनलों की तैयारी शुरू कर दी है।प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालापुर तहसील की कुल 39 ग्राम पंचायतों में 140 प्रभागों के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है। इन प्रभागों से कुल 360 सदस्य चुने जाएंगे।

आरक्षण घोषित होने से दिग्गजों के समीकरण बदले

आरक्षण की घोषणा के बाद कई पुराने दिग्गजों के चुनावी समीकरण बदल गए हैं, जबकि कई नए चेहरों के लिए चुनाव मैदान में उतरने के रास्ते खुल गए हैं। अब पूरी तहसील में किस प्रभाग से किसे मौका मिलेगा, इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

इस आरक्षण प्रक्रिया में सोनाला, गायगांव, कान्हेरी गवली, खंडाला, निंबा, अंत्री मलकापुर, उरल खुर्द, डोंगरगांव, पिंपलगांव, धनेगांव, खामखेड, बटवाड़ी खुर्द, मानकी, नकाशी, देगांव, चिंचोली गणू, बटवाड़ी बुजुर्ग, वाडेगांव, कवठा, कसुरा, लोहारा, उरल बुजुर्ग, निमकडों, काजीखेड, नांदखेड टाकली, खिरपुरी खुर्द, खिरपुरी बुजुर्ग, रिधोरा, मांडोली, पारस, हाता, हातरूण, बोरगांव वैराले, मालवाडा, अंदुरा, मांजरी, नया अंदुरा, हिंगणा निंबा और शिंगोली सहित 39 ग्राम पंचायतों का समावेश है।

पारदर्शी तरीके से पूरी हुई प्रक्रिया

यह पूरी आरक्षण प्रक्रिया बालापुर तहसील के तहसीलदार वैभव फरतारे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में नायब तहसीलदार नितिन निंबुलकर, राजस्व सहायक आकाश महाजन, पंचायत विभाग के विस्तार अधिकारी दिग्विजय चव्हाण तथा राजस्व सेवक दीपक खुले ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। प्रशासन द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किए जाने की आधिकारिक जानकारी दी गई है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला