प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला: बेलोरा वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन और पेड़ों की कटाई, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

Akola News: अकोट के बेलोरा वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और हजारों पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। शेख मोहम्मद ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर वन अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

रूपम सिंह

Akot Environment Protection News: अकोट तहसील के ग्राम बेलोरा के गट क्रमांक 16 स्थित आरक्षित वन (कंपार्टमेंट क्रमांक बी-11) में पिछले डेढ़ से दो महीनों से बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और पेड़ों की कटाई किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

वन अधिकारियों पर मिलीभगत की शिकायत

इस संबंध में शेख मोहम्मद शेख मकबुल उर्फ मुन्ना ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, वनमंत्री, पर्यावरण मंत्री, वनसचिव, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक, विभागीय आयुक्त अमरावती और जिलाधिकारी अकोला को लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत के अनुसार, लगभग 600-700 मीटर लंबाई, 12-15 मीटर चौड़ाई और 3-4 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्र में लाखों ब्रास मुरूम खोदकर ले जाया गया है और हजारों पेड़ों की कटाई की गई है।

इससे वन्य पशु-पक्षियों को भारी नुकसान हुआ है और जैव विविधता भी नष्ट हो रही है। इस काम के लिए पोकलेन, जेसीबी और ट्रकों का उपयोग किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित वन अधिकारियों की मिलीभगत से ही यह गैरकृत्य हुआ है।

इसलिए मुख्य वनसंरक्षक (प्रादेशिक) अमरावती, उपवनसंरक्षक अकोला, सहायक वनसंरक्षक अकोला और वनपरिक्षेत्र अधिकारी अकोला पर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकार को हुए राजस्व नुकसान की भरपाई उनकी वेतन से की जाए, यह मांग की गयी है। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए, इसके अलावा शिकायत की प्रतिलिपि मुंबई उच्च न्यायालय, नागपुर खंडपीठ के रजिस्ट्रार को भी भेजी गई है।

एक दूसरे को बचाते अधिकारी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के अधिकारी अक्सर एक-दूसरे को बचाने के लिए जांच और कागजात तैयार करते हैं। काटेपूर्णा अभयारण्य का अनुभव, वन्यप्राणी हमले के मामले में झूठी मंजूरी और सरकार को हुए आर्थिक नुकसान का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के साथ गूगल मैप पर दर्ज अवैध उत्खनन और पौधों की अवैध कटाई के फोटो भी संलग्न किए गए हैं।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट