अकोला न्यूज  
अकोला

Akola में 62 हजार मरीजों को मुफ्त इलाज, सरकार ने भरे 284 करोड़ के बिल

केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली Ayushmaan Bharat Yojana और महात्मा ज्योतिराव फुले स्वास्थ्य योजना के जरिए समाज के जरूरतमंद नागरिकों को बिना किसी पैसे के हेल्थ सर्विस दी जा रही हैं।

अपूर्वा नायक

Akola News: सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन स्वास्थ्य योजना के माध्यम से समाज के जरूरतमंद नागरिकों को बिना मूल्य स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है।

इन योजनाओं के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रु। तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है। अकोला जिले में यह योजना सफलतापूर्वक लागू की जा रही है, जिसके तहत अब तक 62 हजार से अधिक मरीजों ने लाभ प्राप्त किया है और 284 करोड़ रु। के बिलों को मंजूरी दी गई है।

इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए सरकारी स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में गांवों, बस्तियों, स्कूलों और महाविद्यालयों में जाकर लाभार्थियों की ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिले में कुल 42 अस्पतालों, जिसमें 34 निजी और 8 सरकारी अस्पताल शामिल हैं, के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अकोला जिला इस योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 1,356 प्रकार की शल्यक्रियाओं सहित व्यापक इलाज की सुविधा मिलती है। लेकिन इसके लिए ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। सभी प्रकार के राशन कार्डधारक इस योजना के लिए पात्र हैं, बशर्ते उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड बनवाया हो। लाभार्थी अपने मोबाइल पर आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी ई-केवायसी कर सकते हैं।

कार्ड न बनवाने वालों से अपील

जिले में कुल 17 लाख 73 हजार पात्र लाभार्थी हैं, जिनमें से अब तक 7 लाख 68 हजार 106 लाभार्थियों का कार्ड पंजीकरण हो चुकी है। शेष लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाएं। इसके लिए आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर लेकर अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, सेतू केंद्र या अधिकृत अस्पताल में संपर्क करें। इस संदर्भ में जिला समन्वयक डा शीतल गावंडे ने सभी पात्र नागरिकों से योजना का लाभ उठाने और जल्द से जल्द ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित