दिपाली पाटिल आत्महत्या मामला (सौ. सोशल मीडिया ) 
अहमदनगर

Ahilyanagar: जामखेड में डांसर दीपाली की आत्महत्या; पूर्व भाजपा नगरसेवक गायकवाड़ गिरफ्तार

जामखेड के साई लॉज में डांसर Dipali Patil ने शादी के दबाव के चलते आत्महत्या कर ली। पूर्व भाजपा नगरसेवक संदीप गायकवाड़ गिरफ्तार हुए, जबकि रोहित पवार और चित्रा वाघ ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

अपूर्वा नायक

Ahilyanagar News In Hindi: अहिल्यागनर के जामखेड के साई लॉज में डांसर दीपाली पाटिल ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला कि विवाह के लिए जबरदस्ती का दबाव बनाए जाने के कारण दीपाली ने यह कदम उठाया।

दीपाली पाटिल स्थानीय तपनेश्वर क्षेत्र में अपनी सहेलियों के साथ रह रही थी। उसने घर से बाहर निकलते समय बाजार जाने का कारण बताया, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। सहेलियों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जांच में सामने आया कि एक रिक्शा चालक ने दीपाली को साई लॉज पर छोड़ा था।

शाम को उसकी सहेलियां लॉज पहुंचीं, तो कमरा अंदर से बंद था। लॉज कर्मचारियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो दीपाली का शव लटका हुआ पाया गया। शव को पंचनामा कर ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस प्रकरण में भाजपा के पूर्व नगरसेवक संदीप गायकवाड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

फडणवीस किसी को माफ नहीं करेंगे: वाघ

भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस जांच करेगी और सीएम देवेंद्र फडणवीस किसी को माफी नहीं देंगे। हमारी पार्टी का सदस्य होने के बावजूद भी उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

जब तक दोषियों के चेहरे उजागर नहीं होंगे, न्याय अधूरा : रोहित

राकां शरद गुट के विधायक रोहित पवार ने कहा कि जामखेड में अवैध धंधों और अपराधी के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन इन धंधों को संरक्षण कौन देता है, यह अब छिपा नहीं रह गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि आत्महत्या से पहले संबंधित महिला के साथ कौन था, उसके संबंध क्या ये, किस उच्च पदस्थ का वरदहस्त था और परिवार के किसी सदस्य ने किस पाटी से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि लॉज का सीसीटीवी फुटेज तुरंत जांच के लिए लिया जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें