समृद्धि महामार्ग पर लूट की साजिश रच रही गैंग को कोपरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया (सोर्स : सोशल मीडिया)
अहिल्यानगर

समृद्धि महामार्ग पर नकली नोट फेंककर लूट की बड़ी साजिश नाकाम, अहिल्यानगर पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Samruddhi Mahamarg Police Action: समृद्धि महामार्ग पर लूट की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। आरोपी वाहन चालकों को नकली नोटों का लालच देकर रोकने और फिर हथियारों के दम पर लूटने की तैयारी में थे।

मनीषा बोंदरे

Samruddhi Mahamarg Robbery Plot Foiled By Police: नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि महामार्ग पर हुई लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने हाईवे पर गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसी बीच अहिल्यानगर जिले की कोपरगांव पुलिस ने समृद्धि महामार्ग पर लूट की तैयारी कर रही एक गैंग को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस की सतर्कता के कारण आरोपियों की योजना नाकाम हो गई।

लूट के लिए बनाई थी खतरनाक योजना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालकों को निशाना बनाने की तैयारी में थे। उनका तरीका भी काफी चौंकाने वाला था। आरोपी सड़क पर खेलने में इस्तेमाल होने वाली नकली नोटें फेंककर वाहन चालकों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले थे। चालक के रुकते ही उसे घेरकर लूटने की योजना बनाई गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक भरत शेलार (23), ओमकार मारुती जगताप (19), रोहित सुरेश परब और बाळकृष्ण राहुल सपकाले (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, लूट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला वाहन और अन्य सामान बरामद किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस गश्त के दौरान खुला राज

कोपरगांव पुलिस का गश्ती दल समृद्धि महामार्ग क्षेत्र में नगर-मनमाड रोड पर रात के समय गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक पुल के नीचे अंधेरे में चार लोग मालवाहक वाहन के साथ संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनकी गतिविधियों पर नजर रखी तो बातचीत से उनके इरादों का पता चला।

जो पहला मिलेगा...सुनकर पुलिस हुई अलर्ट

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक दूसरे से कह रहा था, "हायवेवर जो पहिला भेटेल, त्याचे रक्त काढायचे.. यानी हाईवे पर जो पहला व्यक्ति मिलेगा, उसे घायल कर बाकी लोगों में डर पैदा करना है, ताकि वे पैसे और गहने तुरंत दे दें। यह बातचीत सुनते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लूट से पहले ही आरोपियों का गेम ओवर

पुलिस की सतर्कता से आरोपियों की साजिश वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम हो गई। नकली नोटों के जरिए वाहन चालकों को रोकने और फिर उन्हें लूटने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और अन्य सामान जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पर बढ़ाई गई निगरानी

समृद्धि महामार्ग पर हालिया लूट की घटनाओं के बाद पुलिस पहले से ही सतर्क है। अब इस गैंग के पकड़े जाने के बाद हाईवे पर रात की गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और कड़ी किए जाने की संभावना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का किसी अन्य लूट की घटना से संबंध है या नहीं।

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद