MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक रूट बदला

Sambhajinagar Student Protest Traffic Diversion: ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में आज छात्रों का प्रदर्शन होगा। प्रभावित मार्ग बंद रहेंगे और वैकल्पिक रास्ते खुले रहेंगे।
MPSC Drug Inspector Paper Leak Student Protest Traffic Diversion
संभाजीनगर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Sambhajinagar MPSC Student Protest: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के माध्यम से आज होने वाली ड्रग इंस्पेक्टर पद की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले ने परीक्षार्थियों में नाराजगी पैदा कर दी है। इस मामले के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा।

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के इसमें शामिल होने की संभावना को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

सुबह 11 बजे से मार्ग बंद

पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदर्शन समाप्त होने तक अण्णाभाऊ साठे चौक से विभागीय आयुक्त कार्यालय और उद्धवराव पाटील चौक मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसके चलते मार्ग पर वाहनों और नागरिकों की भीड़ बढ़ सकती है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। छत्रपति संभाजीनगर में चांदणे चौक से गणेश कॉलोनी, एन-12, गणेश विसर्जन विहार, सत्य विष्णु अस्पताल और उद्धवराव पाटील चौक होते हुए एन-12 गणपति विसर्जन विहार तथा टेलीविजन केंद्र मार्ग से आगे जाने की व्यवस्था की गई है।

इसी तरह उद्धवराव पाटील चौक से हडको कॉर्नर, टेलीविजन केंद्र और एन-12 गणपति विसर्जन विहार मार्ग का भी उपयोग किया जा सकेगा। आवश्यकता के अनुसार यातायात प्रभारी अधिकारी वाहनों को अन्य मार्गों से भी भेज सकते हैं।

MPSC Drug Inspector Paper Leak Student Protest Traffic Diversion
अब AI बताएगा कौन कर रहा बिजली चोरी; महावितरण ने छत्रपति संभाजीनगर में पकड़े 28 हजार के करीब मामले हुए उजागर

आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छूट

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मार्ग बंद रखने का आदेश पुलिस वाहनों, रोगी वाहन, अग्निशमन दल और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों पर लागू नहीं होगा। इन वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या यातायात अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से आवश्यक बंदोबस्त किया जाएगा।

MPSC पेपर लीक मामले को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी के बीच होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। साथ ही वाहन चालकों से निर्धारित समय में प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com